फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Remembers Her Role Jhilmil from Movie Barfi

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को याद आई ‘बर्फी’ की झिलमिल, पोस्ट साझा कर लिखी इमोशनल बातें

Sat, 09 Aug 2025 05:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 09 Aug 2025 05:43 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। लेकिन फिल्म ‘बर्फी’ में निभाया झिलमिल का रोल उनके लिए सबसे खास है। इसी किरदार को लेकर शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट साझा की है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Remembers Her Role Jhilmil from Movie Barfi
फिल्म 'बर्फी' में झिलमिल के किरदार में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

साल 2012 में रिलीज हुई अनुराग बसु निर्देशित फिल्म ‘बर्फी’ में प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक्टिंग करियर का सबसे अलग और यादगार किरदार निभाया है। फिल्म में एक ऑटिज्म से ग्रस्त लड़की झिलमिल के रोल में वह नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने आज कई साल बाद फिल्म ‘बर्फी’ की झिलमिल से जुड़ी यादें फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा की हैं। 

विज्ञापन

झिलमिल बनने के लिए की अलग तरह की तैयारियां 
अपनी पोस्ट में प्रियंका लिखती हैं, ‘जनवरी 2009 में जब मैं रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क में 'अंजाना अनजानी' फिल्म की शूटिंग कर रही थी तो उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'बर्फी' के बारे में बताया। इस फिल्म को अनुराग बसु बना रहे थे। मैंने बतौर निर्देशक उन्हें काफी पसंद करती थी। आगे चलकर अनुराग सर ने मुझे 'झिलमिल' का रोल ऑफर किया। मैं तो बहुत खुश हो गई। अनुराग सर से मेरी मुलाकात मुंबई वाले घर पर हुई। मैं एक इवेंट से तैयार होकर घर वापस आई थी। अनुराग सर ने मुझे देखा और कहा कि वह मुझे झिलमिल के रूप में देख नहीं पा रहे हैं। मैं समझ गई, ऐसे में हमने पांच दिन की वर्कशॉप की। हमने ऑटिज्म स्पैक्ट्रम वाले बच्चों पर रिसर्च की, वीडियो देखे। एक दिन अनुराग सर ने मुझसे कहा कि मैं उन्हें गंदी गालियां हिंदी में दूं। मैंने शर्मिंदा होते हुए कोशिश की। इस तरह मैं अपने कंफर्ट जोन से बाहर आई और जन्म हुआ मेरे किरदार झिलमिल का।’  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


सबसे अनमोल फिल्म है ‘बर्फी’
प्रियंका चोपड़ा आगे पोस्ट में लिखती हैं, ‘फिल्म ‘बर्फी’ में झिलमिल के ज्यादातर सीन इंप्रोवाइज्ड थे। अनुराग सर ने एक आइडिया शेयर किया और हम उस पर काम करने लगे। इस फिल्म के सेट पर ही मेरे पापा आखिरी बार मुझसे मिलने आए थे। इसलिए ‘बर्फी’ मेरी सबसे अनमोल फिल्मों में से एक है। इसमें रवि वर्मन की कमाल की सिनेमैटोग्राफी है। ब्यूटीफुल इलियाना डिक्रूज ने श्रुति के किरदार को यादगार बना दिया। रणबीर कपूर तो फिल्म में एक स्टार की तरह चमके। आखिर में अनुराग सर की बात करूं तो उनके पास कहानी कहने की जादुई कला है। हमने दो साल से ज्यादा वक्त तक इस फिल्म की शूटिंग की। दर्शकों ने भी हमें उम्मीद से ज्यादा प्यार दिया। तब से ही झिलमिल के लिए प्यार मेरे साथ बना हुआ है। इन्हीं पुरानी यादों को आज शनिवार को साझा करने का मन आपके साथ हुआ।’  

ये खबर भी पढ़ें: Suneel Darshan: एतराज के सेट से क्यों रोते हुए गई थीं प्रियंका चोपड़ा? वर्षों बाद फिल्ममेकर ने किया खुलासा

प्रियंका चाेपड़ा का करियर फ्रंट 
प्रियंका चोपड़ा के मौजूदा प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ में नजर आईं। जल्द ही राजामौली की फिल्म ‘SSMB26’ में महेश बाबू के अपोजिट नजर आएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed