फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra removes Jonas Social Media Reaction: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया से हटाया ‘जोनस’ सरनेम, लोगों ने तलाक पर पूछ डाले ऐसे ऐसे सवाल

Mon, 22 Nov 2021 09:29 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 22 Nov 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra removes nick jonas surname people question on social media about their divorce
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आई है। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को एक आइडल कपल के रूप में देखा जाता था। हालांकि अब प्रियंका ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। दरअसल प्रियंका ने निक जोनस से शादी के बाद अपने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘जोनस’ सरनेम एड किया था। लेकिन अचानक ही उन्होंने अपने सभी अकाउंट से ‘जोनस’ सरनेम हटाकर उसे प्रियंका चोपड़ा कर दिया। प्रियंका चोपड़ा के ऐसा करने के बाद लगातार उनके और निक जोनस के रिश्ते को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई लोग ट्विटर पर इस कपल के तलाक तक पर बात कर रहे हैं।


तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर पूछे सवाल 

प्रियंका ने जबसे सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे से निक जोनस का सरनेम हटाया है तबसे सोशल मीडिया पर लोग उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या प्रियंका चोपड़ा तलाक ले रही हैं। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम के आगे से जोनस सरनेम हटा दिया है। 
 

 
priyanka chopra removes nick jonas surname people question on social media about their divorce
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मधु चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अन्य यूजर ने प्रियंका चोपड़ा के जोनस सरनेम हटाने के बाद लिखा, ' ये अपने तलाक के बारे में बताने का नया तरीका है। एक अन्य ट्रोल ने खिंचाई करते हुए ये तक लिख डाला, 'जितनी मेहनत मैंने ये प्रियंका चोपड़ा जोनस ट्रांसलेट करने में लगाई है अगर इतनी मेहनत मैं फिजिक्स में कर ली होती तो मेरे पूरे-पूरे नंबर आते। 

 


 

priyanka chopra removes nick jonas surname people question on social media about their divorce
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों ने जताई दोनों के रिश्ते पर चिंता 
 

प्रियंका चोपड़ा द्वारा सरनेम हटाने के बाद जहां कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके तलाक को लेकर सवाल कर रहे हैं तो वहीँ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को पसंद करने वाले लोग उनकी शादी पर अपनी चिंता जता रहे हैं। एक प्रशंसक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा ने अचानक से अपने इंस्टाग्राम से अपने पति का सरनेम हटा दिया है। अचानक ऐसा क्यों? उम्मीद करती हूं इनके बीच सब कुछ ठीक हो और किसी की नजर ना लगे।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra removes nick jonas surname people question on social media about their divorce
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
आने वाले समय में होगा ड्रामा 

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'आने वाले समय में और ड्रामा खुलेगा। ' किसी ने तो प्रियंका के पोस्ट के बाद उन्हें नौटंकी तक कह दिया।' अन्य यूजर ने लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति का नाम अपने सरनेम से हटा दिया, जो उनके तलाक के रयूमर्स को बढ़ा रहा है।'
 


 

विज्ञापन
priyanka chopra removes nick jonas surname people question on social media about their divorce
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा 

किसी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा ने शायद एक बार फिर से सोचा है।' मुझे एकाएक ऐसा लग रहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने उनका लास्ट नेम अपने नाम के आगे क्यों लगाया है। वह अपने पिता के नाम अपने साथ जोड़े रख सकती हैं। वो खुद पर इंडिपेंडेंट एक शख्स हैं। अपना नाम सिर्फ इसलिए बदलना क्योंकि आपकी शादी हो गई है। मैं खुश हूं कि प्रियंका ने ये कदम उठाया।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed