क्या आपको पता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो हर महीने लाखों रुपये का किराया देते हैं। यह सेलेब्स अपने आलीशान फ्लैट और डुप्लेक्स का हर महीने लाखों रुपये का किराया देते हैं और बेहद महंगे अपार्टमेंट में रहते हैं। इन सेलेब्स में विक्की कौशल से लेकर रणवीर सिंह तक के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी बेहद महंगे फ्लैट में रहते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
विक्की कौशल से रणवीर सिंह तक: यह सेलेब्स हर महीने देते हैं लाखों रुपये का किराया, सलमान का नाम भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की चर्चाएं काफी वक्त से जोरों पर है। रिपोर्ट की मानें तो विक्की कौशल ने मुंबई में एक नया अपार्टमेंट किराए पर लिया है। अभिनेता ने जुहू में 5 साल के लिए 8 लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। अपार्टमेंट उसी टावर में स्थित है, जहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रहते हैं।
रणवीर और दीपिका
रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बेहद महंगे फ्लैट में रहते हैं। रणवीर और दीपिका के फ्लैट का किराया हर महीने 7 लाख रुपये से ज्यादा है। हालांकि, दीपिका पादुकोण का खुद का भी 16 करोड़ रुपये का फ्लैट है, जो उन्होंने साल 2010 में खरीदा था। रणवीर ने भी प्रभादेवी टावर में एक फ्लैट किराए पर लिया है, जिसका किराया 7.97 लाख रुपये प्रति माह है।
सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनका परिवार पिछले कई सालों से बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सद्भाव से रहता है। हालांकि इसके बाद भी सलमान खान ने हाल ही में बांद्रा में अपने घर के पास एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराये पर लिया है। उनकी कंपनी सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने बांद्रा के मकबा हाइट्स की 17 वीं और 18 वीं मंजिल पर एक डुप्लेक्स किराए पर लेने के लिए एक समझौता किया है, जिसके मुताबिक उन्हें इसके किराये के रूप में हर महीने 8.25 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।
जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन फर्नांडीज भी 6.78 लाख रुपये हर महीने किराया देती हैं। जैकलीन को आखिरी बार फिल्म भूत पुलिस में देखा गया था।