फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra removes Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने हटाया पति निक का सरनेम, क्या शादी के तीन साल बाद तलाक की तरफ इशारा?

Mon, 22 Nov 2021 07:48 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 22 Nov 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Removes Jonas From Her Name, Sparks Rumours of Divorce From Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से बड़े ही धूमधाम के साथ जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी। जिसके बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपना सरनेम प्रियंका चोपड़ा से बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। शादी के तीन सालों में कई बार उनके तलाक की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया। लेकिन दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों से लोगों का मुंह बंद कर दिया करते थे। लेकिन एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्रियंका ने अपने नाम के पीछे से अपने पति के जोनस सरनेम को हटा लिया है। 


Priyanka Chopra Removes Jonas From Her Name, Sparks Rumours of Divorce From Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर बदला नाम
प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट(इंस्टाग्राम ) से अपने पति का नाम हटा लिया है। जिसके बाद करोड़ों में उनके फैंस परेशान हैं और अनुमान लगा रहे हैं कि प्रियंका और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा।

Priyanka Chopra Removes Jonas From Her Name, Sparks Rumours of Divorce From Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

दीपावली पर शेयर की तस्वीर
शादी के बाद प्रियंका और निक जोनस ने पहली बार एक दूसरे के साथ दीपावली बनाई थी। जिसमें दोनों साथ में पारंपरिक कपड़ों में मां लक्ष्मी की पूजा करते नजर आए थे। प्रियंका ने खुद इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद फैंस अपनी परंपराओं को निभाने को लेकर प्रियंका की खूब तारीफ करते नजर आए थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Removes Jonas From Her Name, Sparks Rumours of Divorce From Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी के तीन साल
प्रियंका और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। जिसके बाद दोनों ने मुंबई में अपनी रिसेप्शन को रखा, जहां पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की थी।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Removes Jonas From Her Name, Sparks Rumours of Divorce From Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram/people

प्रियंका के प्रोजेक्ट्स
प्रियंका अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में शामिल है। इसके साथ ही वह हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में सेलिन डियॉन में भी नजर आएंगी। बॉलीवुड में वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के 'जी ले जरा' में भी दिखेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed