बेबाकी और विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में सोमवार को एक सिख संगठन ने मुंबई में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत की। मुंबई के खार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के नेता और डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कंगना के खिलाफ शिकायत सौंपी थी।
Filmy Wrap: कंगना के खिलाफ शिकायत और गलत हिंदी लिखने पर अमिताभ हुए ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 79 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं। अमिताभ फिल्मों में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। बिग बी की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर अपने पोस्ट शेयर करते रहते हैं। रविवार देर रात अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया के लिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने कविता लिखी थी, लेकिन उनकी कविता पढ़कर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल अपने ट्वीट में अमिताभ ने जो कविता लिखी थी उसमें कई जगह वर्तनी की गलतियां थीं। खैर ऐसा पहली बार नहीं है, अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर गलत हिंदी ही लिखते हैं, जिसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।
Troll: टीम इंडिया के लिए देर रात अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट, यूजर्स ने ट्रोल करते हुए कहा- इतने बड़े लेखक के पुत्र और हिंदी लिखनी नहीं आती
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने इंडस्ट्री में 30 वर्ष पूरे कर लिए हैं। तीन दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे अजय के अबतक के करियर में उतार चढ़ाव तो जरूर आए, लेकिन शुरुआती दिनों से ही उनका क्रेज इतना जबरदस्त है कि अपनी पहचान बनाने के लिए उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'फूल और कांटे' में दो मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर अजय ने केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि सीधे फैंस के दिलों में एंट्री मारी थी। 30 वर्ष पूरे होने पर अजय कहते हैं कि इतने लंबे समय में मैंने कई तरह के अनुभव किए, उतार-चढ़ाव देखे और अब अगले 30 वर्षों के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं।
फिल्मों में 30 साल: ब्लॉकबस्टर हुई थी अजय देवगन की पहली फिल्म, बेटे को हीरो बनाने के लिए वीरू देवगन ने किए थे खूब जतन
बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की और अब सबकी नजरें कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी पर टिकी हुई हैं, जो दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होगी। लेकिन अब खबर आ रही है कि आमिर खान भी तीसरी शादी करने वाले हैं। पिछले दिनों आमिर खान ने अचानक अपनी पत्नी किरण राव से तलाक ले लिया था। उस दौरान दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि अब हम दोनों पति पत्नी नहीं हैं बल्कि हम को-पैरेंट्स और एक-दूसरे के परिवार के तौर पर होंगे। आमिर खान और किरण राव के इस स्टेटमेंट ने लोगों को हैरानी में डाल दिया था।
गपशप: तीसरी बार शादी करने के लिए तैयार आमिर खान! को-स्टार संग रिश्ते की हो रही है चर्चा
खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले अभिनेता कमाल आर खान किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले कई महीनों से उनका और सलमान खान का विवाद जगजाहिर है। अब सलमान ने केआरके के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले सलमान खान ने केआरके के खिलाफ केस तब दर्ज करवाया जब उनकी फिल्म राधे आई थी। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब से कोर्ट का आदेश आया है, मैंने सलमान खान के बारे में कोई वीडियो नहीं बनाया है, न ही उनकी किसी फिल्म, गाने या ट्रेलर का रिव्यू किया है और न ही उनके बारे में कोई ट्वीट किया है। लेकिन उन्होंने मेरे खिलाफ एक और मामला दर्ज कराया, जिसकी सुनवाई 29 नवंबर को है। मैं हैरान हूं कि सलमान खान मुझे इतना प्यार करते हैं और मुझे हमेशा याद करते हैं।
Krk Vs Salman: केआरके के खिलाफ सलमान खान ने दर्ज करवाया नया केस, कमाल खान ने कहा- वो मुझे इतना प्यार करते हैं कि...