किस्सा: जब सलमान और उनके भाइयों ने जला दिए पापा की सैलरी में मिले पैसे, सलीम खान ने ऐसे सिखाया सबक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किताब में हुआ खुलासा
संजुक्ता नंदी की किताब 'खानटास्टिक: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड ट्रायो' में सलमान और उनके परिवार से जुड़े कई किस्सों का जिक्र है। ऐसा ही एक किस्सा है जब सलमान और उनके भाइयों को पैसों की अहमियत के बारे में समझ आया था। दरअसल, उन्होंने अपने पिता की पूरी सैलरी को जलाकर राख कर दिया था।
दिवाली पर जलाए कागज
बात उस समय की है जब सलमान और उनका परिवार इंदौर में था। दिवाली के दिन सलमान अपने भाई बहनों के साथ कागज जला रहे थे। कागज खत्म होने के बाद सलमान ने आसपास कुछ जलाने के लिए देखा, लेकिन कुछ न मिलने पर वह घर में अंदर आकर खोजबीन करने लगे।
जला डाले पैसे
सलमान अपने पिता के स्टडीरूम में गए और वहां से कागज का एक बंडल उठा लाए। सलमान ने कागज का बंडल अपने भाईयों को जलाने के लिए दे दिया। जिसे वह कागज समझ रहे थे वह उनकी महीनेभर की सैलरी थी। समनाम ने पल भर में सलीम खान की सैलरी के 750 रुपये जलाकर राख कर दिए थे।
सलीम खान को जैसे ही इस बात का पता चला कि उनके बच्चों ने महीनेभर की सैलरी को जला दिया है। तो उन्होंने बच्चों पर गुस्सा न करते हुए शांति से सबको पैसे की अहमियत के बारे में समझाया। जिसका गहरा असर, सलमान और उनके भाई बहन पर पड़ा। सलमान और उनके भाईयों ने अपने पिता से वादा किया की वह जीवनभर पैसे के महत्व को नहीं भूलेंगे।