फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra returns to India with daughter malti marie jonas to shoot for SSMB 29 Hyderabad we made it

Priyanka Chopra: SSMB 29 की शूटिंग के लिए भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती मैरी के साथ शेयर की तस्वीर

Mon, 04 Aug 2025 10:40 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 04 Aug 2025 10:40 AM IST
सार

SSMB 29 Hyderabad: आज सोमवार सुबह प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ भारत में आने की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरीज पर कई तस्वीरें शेयर कीं।

विज्ञापन
priyanka chopra returns to India with daughter malti marie jonas to shoot for SSMB 29 Hyderabad we made it
प्रियंका चोपड़ा और मालती - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ भारत लौट आई हैं। सोमवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरी पर अपनी बेटी मालती की प्यारी तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। कथित तौर पर प्रियंका SSMB29 की शूटिंग के लिए हैदराबाद आई हैं। 
विज्ञापन

प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने आज सुबह सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जो हैदराबाद की हैं। एक तस्वीर में मालती कार की खिड़की से बाहर देख रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में मालती के नन्हें पैर दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका ने इस पोस्ट के साथ हैदराबाद पहुंचने की बात कही और कैप्शन में लिखा, "मां और मालती।" एक और तस्वीर में प्रियंका ने लिखा, "हैदराबाद हमने कर लिया"
विज्ञापन
विज्ञापन

SSMB 29
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका अपनी नई फिल्म "एसएसएमबी 29" की शूटिंग के लिए भारत आई हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जो 2027 में रिलीज हो सकती है।
 
विज्ञापन

प्रियंका का करियर
प्रियंका को हाल ही में निर्देशन इल्या नाइशुलर की "हेड्स ऑफ स्टेट" में देखा गया था, जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन सीना और इदरीस एल्बा ने मुख्य भूमिका निभाई है। वह जल्द ही "सिटाडेल" के दूसरे सीजन और "द ब्लफ" में नजर आएंगी। कथित तौर पर प्रियंका निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म "लव एंड वॉर" में भी नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Anushka Sen: Cannes में शिरकत कर चुकीं अनुष्का सेन ने मनाया 23वां जन्मदिन, शेयर की तस्वीरें; फैंस ने दी बधाई..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed