फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra share aladdin show photos with nick jonas and daughter malti marie says It was so magical

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने देखा मेजिकल शो, मालती के नन्हें हाथों में दिखा अलादीन का चिराग

Mon, 28 Jul 2025 09:48 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 28 Jul 2025 09:48 AM IST
सार

Aladdin Magical Show: प्रियंका चोपड़ा ने आज पति निक और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अलादीन शो की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
 

विज्ञापन
priyanka chopra share aladdin show photos with nick jonas and daughter malti marie says It was so magical
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और मालती - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने परिवार के साथ कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें अलादीन शो के दौरान की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका, मालती और निक जोनस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 

प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अलादीन शो देखा। जिसकी बेहद ही खास तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'ब्रॉडवे प्रोडक्शन को देखना बहुत जादुई था। अलादीन अपने छोटे से परिवार के साथ। साथ ही, दो बेहद प्रतिभाशाली मुख्य कलाकारों को भी देखने का मौका मिलेगा। एडिवरॉय और सोन्या बलसारा, जो भारतीय हैं। उन्होंने मेरे दिल को जीत लिया। शो में सभी कुछ मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। हमेशा की तरह जादू बिखेरने के लिए शुक्रिया डिज्नी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
प्रियंका चोपड़ा, निक और मालती की इन शानदार तस्वीरों पर सेलेब्स और फैंस ने भी जमकर प्यार बरसाया। अलादीन शो की एक्ट्रेस सोन्या बलसारा ने लिखा, 'शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि आपसे और आपके परिवार से मिलना कितना खास था। हमारे समुदाय के लिए प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद।', एक्टर एडिवरॉय ने लिखा, 'आने के लिए धन्यवाद, खुशी है कि आप सभी यहां आए', एक्टर डॉन डैरिल रिवेरा ने लिखा, 'शो में आने के लिए शुक्रिया! आज दर्शकों में आपके परिवार का होना हमें बहुत अच्छा लगा! बहुत खास', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारा', एक और फैन ने लिखा, 'मालती का कलाकारों से मिलना अनमोल है', एक फैन ने लिखा, 'जादुई चिराग वाली मालती हमारी पसंदीदा है।'
विज्ञापन

प्रियंका का वर्कफ्रंट
हाल ही में प्रियंका फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आईं। इल्या नाइशुलर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका के साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना नजर आए। प्रियंका जल्द ही वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका 'द ब्लफ' में भी नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सभी फिल्मों और सीरीज के अलावा प्रियंका निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'SSMB29' में नजर आएंगी। इस फिल्म में साउथ स्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं प्रियंका के अलावा इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: Huma Qureshi: बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री हुमा कुरैशी का आज है 39वां जन्मदिन, जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed