फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra shares Diwali celebration Photos Performs Lakshmi Pooja with Husband Nick Jonas Daughter Malti

विदेश में प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज, दिवाली पर पति निक के साथ किया लक्ष्मी पूजन, मालती के साथ सजाया घर

Wed, 22 Oct 2025 09:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 22 Oct 2025 09:15 AM IST
सार

Priyanka Chopra Diwali Bash: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल यूं ही नहीं कहा जाता है। वे सात समंदर पार भी भारतीय रीति-रिवाज नहीं भूली हैं। अभिनेत्री ने देसी अंदाज में अमेरिका में दिवाली सेलिब्रेट की।

विज्ञापन
priyanka chopra shares Diwali celebration Photos Performs Lakshmi Pooja with Husband Nick Jonas Daughter Malti
प्रियंका चोपड़ा की दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में परिवार और दोस्तों के बीच दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय परंपराओं का ध्यान रखा। अभिनेत्री ने बिटिया मालती मैरी के साथ बाकायदा घर की सजावट की। फिर परिवार के साथ लक्ष्मी पूजन किया। इसके बाद दोस्तों और परिवार के साथ दिवाली का जश्न मनाया।

विज्ञापन

priyanka chopra shares Diwali celebration Photos Performs Lakshmi Pooja with Husband Nick Jonas Daughter Malti
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

देसी गर्ल ने शेयर कीं दिवाली बैश की फोटोज
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने दिवाली बैश की झलकियां साझा की हैं। प्रियंका चोपड़ा मालती, निक जोनस के साथ लक्ष्मी पूजन कर रही हैं। इस दौरान देसी गर्ल ने व्हाइट कलर के आउटफिट पहने हैं। पूजा के दौरान प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा भी मौजदू हैं। पूजा के बाद प्रिंयका ने रेड कलर के शरारा ड्रेस में दिवाली सेलिब्रेट की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन
विज्ञापन

priyanka chopra shares Diwali celebration Photos Performs Lakshmi Pooja with Husband Nick Jonas Daughter Malti
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और मालती अपने दोस्तों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

मालती के दोस्तों के साथ खास रही प्रियंका की दिवाली
इस पोस्ट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, 'थोड़ा सा ये और बहुत कुछ वो। यह दिवाली दिल और प्यार से भरी रही। इस त्यौहार को उन लोगों के साथ मनाना, जिन्होंने इसकी खूबसूरती को अभी तक नहीं देखा, इस साल का सबसे खास पल रहा। खासकर मालती के दोस्तों के लिए। सभी दिवाली मनाने वालों को शुभकामनाएं। यह नया साल आपके लिए प्यार, खुशी, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

विज्ञापन

priyanka chopra shares Diwali celebration Photos Performs Lakshmi Pooja with Husband Nick Jonas Daughter Malti
प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका ने मालती के साथ बनाई रंगोली
साझा की गईं कुछ और फोटोज में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ घर की डेकोरेशन करती दिख रही हैं। मालती रंगोली बना रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने दोस्तों के साथ भी जमकर मस्ती की। 

priyanka chopra shares Diwali celebration Photos Performs Lakshmi Pooja with Husband Nick Jonas Daughter Malti
प्रियंका चोपड़ा ने दोस्तों के साथ मनाई दिवाली - फोटो : इंस्टाग्राम

विदेश में दोस्तों के साथ मनाया जश्न
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने दोस्तों के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की हैं। प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित एक मेगा बजट फिल्म में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed