{"_id":"686512e5136c7d39830b5ae3","slug":"priyanka-chopra-shines-in-heads-of-states-with-idris-elba-john-cena-i-want-to-be-proud-of-my-work-2025-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: प्रियंका ने ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रीमियर पर काम को लेकर कही खास बात, बोलीं- 'मैं अपने...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: प्रियंका ने ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रीमियर पर काम को लेकर कही खास बात, बोलीं- 'मैं अपने...'
Wed, 02 Jul 2025 04:43 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 02 Jul 2025 04:43 PM IST
सार
Heads Of States: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी भूमिकाओं को लेकर अहम बातचीत की और कहा कि वह ऐसे किरदार निभाना चाहती हैं, जिन्हें निभाकर वह अपने काम पर गर्व महसूस कर सकें।
विज्ञापन
रेड सी इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी नई फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' के लंदन प्रीमियर में रेड कार्पेट पर शानदार मौजूदगी दर्ज की। उन्होंने बताया कि वह ऐसी भूमिकाएं चुनती हैं, जो हल्की न हों, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण किरदारों पर जोर
पीटीआई के एक इंटरव्यू के दौरान. प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "मैं अपने काम पर गर्व करना चाहती हूं।" इस फिल्म में वह नोएल बिसेट नाम की एक तेज-तर्रार MI6 एजेंट की भूमिका में हैं, जो हमेशा दस कदम आगे सोचती है। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसी महिलाओं के किरदार निभाना पसंद है, जो कहानी का हिस्सा बनें, न कि सिर्फ सजावट हों। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में उनकी बुद्धिमानी, कॉमेडी और एक्शन का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म और सह-कलाकार
इल्या नैशुल्लर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इदरीस एल्बा और जॉन सीना जैसे बड़े सितारे हैं, जो विश्व नेताओं की भूमिका में हैं, जबकि प्रियंका की किरदार कहानी को जोड़े रखती है। फिल्म में पैडी कॉन्सिडाइन, कार्ला गुगिनो और जैक क्वैड जैसे कलाकार भी हैं। प्रीमियर में प्रियंका के पति निक जोनस के अलावा कई सेलेब्स ने शिरकत की।

प्रियंका की सलाह
प्रियंका ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा, "अभ्यास से ही पूर्णता आती है। असफलता मिले तो हार मत मानो।" उन्होंने सलाह दी कि अपने लक्ष्यों पर ध्यान दो और नकारात्मक लोगों की बातों को नजरअंदाज करो। "जो लोग आपसे प्यार करते हैं, उन पर ध्यान दो, बाकी लोग मायने नहीं रखते।"
यह भी पढ़ें: Huma Qureshi: आइटम सॉन्ग को लेकर हुमा कुरैशी का खुलासा, बोलीं- 'गलत जगह आ गए...'...