फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Takes a Break from Work to Attend Brother Siddharth Chopra Wedding Arrives in Mumbai

Priyanka Chopra: प्रियंका ने भाई की शादी के लिए लिया काम से ब्रेक, समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचीं मुंबई

Mon, 03 Feb 2025 03:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Feb 2025 03:34 PM IST
सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी में शामिल होने के लिए काम से ब्रेक लिया है। इस समारोह में शामिल होने के लिए वह मुंबई पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Takes a Break from Work to Attend Brother Siddharth Chopra Wedding  Arrives in Mumbai
सिद्धार्थ चोपड़ा-प्रियंका चोपड़ा-मधु चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा को लेकर चर्चा है कि वह जल्द ही महेश बाबू के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म एसएसएमबी 29 में नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के व्यस्त शेड्यूल से उन्होंने छोटा सा ब्रेक लिया है।  2 फरवरी को मुंबई पहुंचीं प्रियंका का यह दौरा उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के कारण है। सिद्धार्थ ने पिछले साल यानी 2024 में नीलम उपाध्याय से सगाई की थी। अब वह जल्द ही एक भव्य समारोह में उनसे विवाह करेंगे।

विज्ञापन

Kannappa: फिल्म ‘कन्नप्पा’ में प्रभास का लुक आया सामने, रुद्र की भूमिका में आएंगे नजर

विज्ञापन
इतने दिन तक मुंबई में रुकने की है प्लानिंग

भाई की शादी के लिए मुंबई में अगले 10 दिन तक  प्रियंका चोपड़ा की रुकने की योजना है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका सभी पारिवारिक रस्मों में शामिल होंगी। वहीं, सिद्धार्थ और नीलम की शादी की तारीख अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन उनकी सगाई में प्रियंका के शामिल होने से साफ है कि यह शादी जल्द ही होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vrusshabha: मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभ’ की शूटिंग हुई पूरी, केक काटकर टीम ने मनाया जश्न


कौन हैं नीलम उपाध्याय?

नीलम उपाध्याय एक जानी-मानी दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। 5 अक्टूबर 1993 को मुंबई में जन्म लेने वाली नीलम ने अपनी पहचान दक्षिण भारतीय सिनेमा में बनाई है। उनका एक भाई भारत में और एक बहन ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। नीलम की शोबिज में एंट्री एमटीवी के शो स्टाइल चेक से हुई थी। इसकी वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रस्ताव मिलने लगे। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2012 में तेलुगु फिल्म मिस्टर सेवन से की और इसके बाद कई सफल फिल्मों में अभिनय किया।
Smoking Scenes In Films: फिल्मों के पोस्टर पर सिगरेट दबाए क्यों दिख रहे सितारे? कौन दे रहा धूम्रपान को बढ़ावा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed