सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra travels new york delhi london in just three days calls plane her resident bedroom

प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ तीन दिनों में न्यूयॉर्क-दिल्ली-लंदन का सफर किया तय, प्लेन को बताया 'अपना बेडरूम'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 15 Oct 2025 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी व्यस्त हैं। कभी फिल्म की शूटिंग को कभी इवेंट के लिए वह लगातार ट्रेवल कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने तीन दिनों में न्यूयॉर्क, दिल्ली और लंदन का सफर तय किया। जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

priyanka chopra travels new york delhi london in just three days calls plane her resident bedroom
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा लगातार व्यस्त हैं। उन्होंने सिर्फ तीन दिनों में न्यूयॉर्क से दिल्ली और फिर लंदन का सफर किया। वे प्लेन को अपना 'बेडरूम' बताती हैं। जिसकी एक खास झलक प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरी पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
Trending Videos

 

प्रियंका का बिजी शेड्यूल
हाल ही में प्रियंका भारत आईं और अब लंदन जा रही हैं। देर रात उन्होंने अपनी फ्लाइट की सेल्फी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरा घर जैसा बेडरूम, प्लेन में। लंदन जा रही हूं, जल्द मिलेंगे।' इस तस्वीर में वे आराम से बैठी हैं। हल्का मेकअप और बाल पीछे बंधे हुए हैं। यह तीन हफ्ते में उनकी दूसरी भारत यात्रा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के मजेदार सफर
हाल ही में प्रियंका मुंबई आई थीं काम के लिए। वहां नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा में गईं और दोस्तों से मिलीं। प्रियंका ने मुंबई के होटल में पोहा और थेपला खाते हुए की तस्वीरें शेयर कीं। दो दिन पहले न्यूयॉर्क में पति निक जोनस के साथ दिवाली पार्टी मनाई। 13 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचीं। भारत आते समय विमान में सेल्फी शेयर की और लिखा, 'मुझे लगता है मैं विमान में ही रहती हूं।' 
 

प्रियंका का वर्कफ्रंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'SSMB29' में पर काम कर रही हैं। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस 'सिटाडेल' सीरीज के नए सीजन की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

यह भी पढ़ें: 'मैं भाग्यशाली महसूस करता हूं', आर माधवन ने पत्नी सरिता बिरजे को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं; लिखी दिल की बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed