{"_id":"65618b1698103f4aec0045c2","slug":"producer-rohan-sippy-revels-that-bluffmaster-feature-films-will-no-longer-work-in-bollywood-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohan Sippy: अब नहीं चलेंगी 'ब्लफमास्टर' जैसी फिल्में, फीचर फिल्मों को लेकर बोले निर्माता रोहन सिप्पी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rohan Sippy: अब नहीं चलेंगी 'ब्लफमास्टर' जैसी फिल्में, फीचर फिल्मों को लेकर बोले निर्माता रोहन सिप्पी
Sat, 25 Nov 2023 11:20 AM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
रोहन सिप्पी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक रोहन सिप्पी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'दरंगा- 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। निर्माता ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। हाल ही में, रोहन सिप्पी ने एक मीडिया बातचीत के दौरान बताया कि वे क्यों फीचर फिल्मों के निर्देशन से दूर हैं? निर्माता ने यह भी बताया कि वे अब किस तरह की फिल्मों में हाथ आजमाना चाहते हैं।
वेब सीरीज बनाने को लेकर कही ये बात
मीडिया बातचीत में जब रोहन सिप्पी से पूछा गया कि उन्होंने फीचर फिल्मों का निर्देशन छोड़कर वेब-सीरीज की ओर कदम क्यों बढ़ाया? निर्माता ने इसका जवाब देते कहा, 'अभी मैंने फिल्में बनाना बंद नहीं किया है, बल्कि मैं सही मौके का इंतजार कर रहा हूं।' रोहन सिप्पी ने आगे बताया कि वे अभी एक सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज की कहानी पर काम कर रहे हैं, ताकि उन्हें पंकज त्रिपाठी जैसे अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिल सके। निर्माता ने बताया कि ढाई महीने में 'दुरंगा 2' जैसी वेब सीरीज पर काम करना, तीन फीचर फिल्मों पर काम करने जैसा है। इसलिए आप बहुत दबाव में काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान ने इस शख्स को दिया 'टाइगर 3' की सफलता का श्रेय, फिल्म के कलेक्शन पर भी तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
फीचर फिल्मों के लिए सही मौके का इंतजार
निर्माता ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं तब से शो देख रहा हूं, जब दूरदर्शन और सैटेलाइट टीवी पर एक अलग तरह की फीचर स्टोरी देखने को मिली थी। मैं फिलहाल एक फीचर फिल्म बनाने के लिए सही मौके का इंतजार कर रहा हूं। मुझे भी इस तरह की फिल्म करने में अच्छा लगेगा, लेकिन जो आपके सामने होता है आपको उस तरह की फिल्में पसंद आने लगती हैं।'
'ब्लफमास्टर' की कहानी पर कही यह बात
'ब्लफमास्टर' जैसी फिल्मों की कहानी को लेकर रोहन सिप्पी ने कहा, 'वह समय कुछ और था। उस समय ऐसी कहानी को देखा जाता था। आज के समय में सस्पेंस और एक्शन से भरपूर फिल्मों को ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके अलावा अच्छे गाने का होना भी बहुत जरूरी है।' रोहन सिप्पी ने आगे कहा, 'आज के समय में बहुत सारे नाटक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, इसलिए मुझे लगता है कि अब फीचर फिल्मों पर काम करना कठिन होगा। हालांकि, मुझे नहीं पता कि वेब में गानों का ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है या एक्शन का। लेकिन फिल्म की कहानी को कुछ इस तरह बनाना होगा, जो दर्शकों को पसंद आए। मैं कुछ ऐसा करना पसंद करूंगा, जिसमें उस तरह का संगीत हो, जिसके साथ हम बड़े हुए हैं, मैं अब फिल्मों में इसे कम ही देखता हूं। इसलिए मेरे आगामी प्रोजेक्ट में संगीत एक बड़ा हिस्सा होगा।'
यह भी पढ़ें: Animal: ये जवानी है दीवानी के गाने 'बदतमीज दिल' पर डांस नही करेंगे रणबीर, बोले-41 की उम्र में पीठ दर्द होता है