फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   R Madhavan opens up on film Rehnaa Hai Terre Dil Mein Sequel with Dia Mirza Know What actor says

Rehnaa Hai Tere Dil Mein: 'रहना है तेरे दिल में' का बनेगा सीक्वल? आर.माधवन बोले- ओरिजिनल से अच्छा करना पड़ेगा

Sat, 31 Aug 2024 06:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 31 Aug 2024 06:26 PM IST
सार

हाल ही में, आर.माधवन ने अपनी 'रहना है तेरे दिल' में की अपनी को-स्टार दीया मिर्जा के साथ एक लाइव सेशन का आयोजन किया। इस लाइव सेशन में फैंस ने आर. माधवन और दिया मिर्जा से कई सवाल किए।

विज्ञापन
R Madhavan opens up on film Rehnaa Hai Terre Dil Mein Sequel with Dia Mirza Know What actor says
आर माधवन, दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम @ actormaddy, @diamirzaofficial

विस्तार

दीया मिर्जा और आर माधवन की फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कल 30 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई, जो अभी 5 सितंबर तक लगी रहेगी। आर.माधवन के एक्स हैंडल पर भी प्रशंसकों ने फिल्म को देखने के बाद अपने रिव्यूज से भर दिया है और अभिनेता और दिया मिर्जा के केमिस्ट्री की भी खूब तारीफ की है। अब हाल ही में, आर.माधवन ने फिल्म के सीक्वल को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
विज्ञापन


फिल्म की सीक्वल पर बोले आर. माधवन
हाल ही में, आर.माधवन ने अपनी 'रहना है तेरे दिल' में की अपनी को-स्टार दीया मिर्जा के साथ एक लाइव सेशन का आयोजन किया। इस लाइव सेशन में फैंस ने आर. माधवन और दिया मिर्जा से कई सवाल किए। इसी क्रम में एक फैन ने पूछा कि क्या 'रहना है तेरे दिल में' का पार्ट 2 भी आएगा। इस पर आर.माधवन ने कहा, 'पार्ट 2 के लिए हमें ओरिजिनल से अच्छा करना पड़ेगा, नहीं तो गालियां पड़ेंगी।' आगे उन्होंने दीया का तारीफ करके हुए कहा कि आप अभी भी पहली जैसी दिखती हैं, जबकि मैं काफी बदल गया हूं।
विज्ञापन

 

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने मनाया भारतीय पैरा एथलीटों की जीत का जश्न, सोशल मीडिया पर साझा किया खास पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को पसंद आ रही है फिल्म

इस लाइव सेशन के दौरान आर.माधवन ने कहा कि उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि जब वह फिल्म के डायलॉग्स बोलेंगे तो यह आगे चलकर आइकॉनिक डायलॉग बन जाएंगे। अभिनेता ने यह भी बताया कि उनकी री-रिलीज फिल्म रहना है तेरे दिल में को 14 से 15 साल की उम्र के बच्चे ज्यादा देख रहे हैं और खुद को फिल्म से कनेक्ट कर पा रहे हैं। इस पर दीया मिर्जा ने कहा कि हो सकता है कि वे प्यार की तलाश में हो और इस फिल्म में उन्हें वही प्यार देखने को मिलता हो।

दोनों कलाकारों ने किया था डेब्यू
'रहना है तेरे दिल में' साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से दीया मिर्जा और आर. माधवन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपने लोकप्रिय म्यूजिकल नंबरों की वजह से यह फिल्म काफी लोकप्रिय हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed