35 साल पहले डेब्यू फिल्म से बना स्टार, अब वायरल वीडियो देखकर यूजर्स हुए दुखी; बोले- इनके लिए बुरा लगता है
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें 90 के दशक का एक बॉलीवुड एक्टर एक शादी में अपनी हिट फिल्म का गाना गाता दिखा। इस वीडियो काे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी दुखी हुए। फैंस, यूजर्स का कहना है कि यह एक्टर और भी पॉपुलैरिटी का हकदार था। जानिए, यूजर्स किस एक्टर की बात कर रहे हैं।
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म ‘आशिकी(1990)’ से डेब्यू करने वाले एक्टर राहुल रॉय नजर आ रहे हैं। वह एक शादी का हिस्सा बने हैं। स्टेज पर गिटार लेकर राहुल रॉय अपनी फिल्म ‘आशिकी’ का गाना ‘सांसों की जरूरत है…’ को रिक्रिएट कर रहे हैं। डीजे पर यह गाना बज रहा है और राहुल उसे बस लिपसिंक कर रहे हैं। एक तरफ उनके फैंस को यह वीडियो पसंद आया, वहीं कुछ यूजर्स उनके लिए दुखी भी हुए।
यूजर्स ने दिए राहुल रॉय की वायरल वीडियाे पर रिएक्शन
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने राहुल रॉय की वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘इनके लिए बुरा लगता है, एक वक्त यह बिग बॉस के पहले सीजन के विनर थे।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘बहुत बुरा लगता है।’ वहीं कुछ यूजर ने अलग ही नजरिया रखा। यह यूजर कमेंट सेक्शन में लिखता है, ‘इन्हें काफी हेल्थ इश्यूज हुए। कई लोगों ने मदद की। अब यह किसी तरह अर्न कर रहे हैं तो इसमें क्या गलत है।’ कई लोगों ने कहा कि अगर बड़े स्टार अंबानी की शादी में परफाॅर्म कर सकते हैं तो राहुल रॉय क्या गलत कर रहे हैं।
Showbiz can be cruel. pic.twitter.com/gOqlHoarJP
— Wokeflix (@wokeflix) November 29, 2025
Feeling bad for him. Once a star and a winner of Big Boss season 1
— Vishvendra (@AbsoluteVish) November 29, 2025
He had serious health issues few years ago. Few people actually helped him financially. He is trying to earn respectfully. Nothing wrong with it.
— IndiaFirst (@vineetdhanuka) November 29, 2025
Judgemental much? He's not begging or stealing. He wasn't such a megastar that he'll be invited to elite weddings to perform. Lots of not so big actors earn like this. Female actors cut ribbons, inaugurate no-name spas, you never said anything about that?
— Abhishek (@abhishaek) November 29, 2025
राहुल रॉय का करियर फ्रंट
हाल ही में राहुल रॉय एक फिल्म ‘आगरा’ में नजर आए। बीते कुछ वर्षों में राहुल रॉय की तबीयत काफी बिगड़ी। कई बाॅलीवुड स्टार्स ने हेल्थ प्रॉब्लम के दौरान उनकी फाइनेंशियल हेल्प भी की। अब वह ठीक हो चुके हैं और अभिनय की दुनिया में सक्रिय हो रहे हैं।