सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rahul Roy reveals he got Aashiqui within minutes after meeting mahesh bhatt he gets 30000 rupee for first film

Rahul Roy: राहुल रॉय के हाथ ऐसे लगी थी 'आशिकी', अभिनेता ने पहली फिल्म के लिए मिली फीस का भी किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 15 Jul 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
सार

राहुल रॉय ने बताया कि महेश भट्ट से मुलाकात के कुछ देर बाद ही उन्हें 'आशिकी' फिल्म में हीरो के रोल के लिए फाइनल कर लिया गया था।

Rahul Roy reveals he got Aashiqui within minutes after meeting mahesh bhatt he gets 30000 rupee for first film
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता राहुल रॉय ने अभिनेत्री अनु अग्रवाल के साथ महेश भट्ट के निर्देशन में बनी 1990 की फिल्म 'आशिकी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म उस समय की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक बन गई और यह अपने संगीत के लिए आज भी पसंद की जाती है। पहली फिल्म से ही राहुल रॉय ने इंडस्ट्री में खास पहचान बना ली, लेकिन उनका बॉलीवुड करियर सफल नहीं हो पाया। हाल ही में राहुल ने साझा किया कि महेश भट्ट से मुलाकात के कुछ देर बाद ही उन्हें इस भूमिका के लिए फाइनल कर लिया गया था। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि जब फिल्म में उनका किरदार पेश किया गया था तो उन्होंने लोगों को स्क्रीन पर सिक्के फेंकते देखा था।

Trending Videos

Rahul Roy reveals he got Aashiqui within minutes after meeting mahesh bhatt he gets 30000 rupee for first film
आशिकी - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल ने याद किया कि उन्हें यह फिल्म कैसे मिली थी। राहुल ने बताया कि वह अपनी मां के कहने पर महेश भट्ट से उनके कार्यालय में मिले थे। उनकी मुलाकात के चार से छह मिनट के बाद ही महेश ने उनसे कहा कि वह यह फिल्म करेंगे। राहुल ने कहा कि 'आशिकी' की रिलीज के बाद महेश और मुकेश मेरे साथ मेट्रो सिनेमा गए। बाहर लोगों ने मेरे लिए जय-जयकार की, तब मेरे पास बॉडीगार्ड नहीं थे, जब मेरे किरदार को 'सांसों की जरूरत है जैसे' गाने के साथ पेश किया गया तो थिएटर के अंदर लोगों ने सिक्के फेंके। राहुल ने बताया कि वह दर्शकों की प्रतिक्रिया से इतने अभिभूत हुए कि उन्होंने आभार व्यक्त करने के लिए महेश भट्ट को फोन किया।

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने 1996 में आमिर के लिए खरीदा था लैपटॉप, जानें अभिनेता ने क्यों नहीं किया इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Rahul Roy reveals he got Aashiqui within minutes after meeting mahesh bhatt he gets 30000 rupee for first film
आशिकी - फोटो : सोशल मीडियाआशिकी

राहुल ने 'आशिकी' के लिए उन्हें मिली फीस के बारे में भी खुलासा किया। अभिनेता ने बताया कि उन्हें 30,000 रुपये का भुगतान किया गया था। पहली फिल्म से हिट होने वाले राहुल रॉय के पास अगले छह महीने बाद भी कोई फिल्म नहीं थी। राहुल ने कहा कि फिल्म रिलीज होने के छह महीने बाद भी कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई, लेकिन फिर 11 दिनों में मैंने 47 फिल्में साइन कीं।

Shanti Priya: सनी देओल की 'वीरता' से रिप्लेस हो गई थीं शांति, अभिनेत्री ने किया अपने साथ हुए पक्षपात का खुलासा

Rahul Roy reveals he got Aashiqui within minutes after meeting mahesh bhatt he gets 30000 rupee for first film
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की सफलता के बाद राहुल ने फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें लॉन्च करने के लिए आभार व्यक्त करने के लिए अपने वेतन का कुछ हिस्सा महेश भट्ट के साथ साझा करने की योजना बनाई। राहुल ने कहा कि मुझे जो भी उन्हें देने का मन होता था, मैं वहां जाकर उन्हें दे देता था। वह किताबें मांगते थे, इसलिए मैं उन्हें किताबें उपहार में देता था।

Manasvi Mamgai: 'द ट्रायल' में अपने दमदार अभिनय से मनस्वी ने सबको किया हैरान, जमकर हो रही एक्ट्रेस की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed