फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kapoor 100th Anniversary Alia Bhatt Share PM Modi Gave Suggestion Feel Proud As a Family

Raj Kapoor 100th Anniversary: पीएम मोदी ने दिए सजेशन-आइडिया, आलिया बोली- परिवार के लिए गर्व का पल है

Thu, 12 Dec 2024 07:34 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 12 Dec 2024 07:34 AM IST
सार

राज कपूर के 100वें जन्मदिन पर आयोजित फिल्म फेस्टिवल में प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है। यह आमंत्रण राजकपूर परिवार ने उन्हें दिया। राजकपूर के परिवार की सदस्य अब आलिया भट्ट भी हैं, उन्हें पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई।

विज्ञापन
Raj Kapoor 100th Anniversary Alia Bhatt Share PM Modi Gave Suggestion Feel Proud As a Family
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-प्रधानमंत्री मोदी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंगलवार को अभिनेता राज कपूर के परिवार के कई सदस्य दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिले। इस मुलाकात का मकसद प्रधानमंत्री मोदी को राज कपूर के 100वें जन्मदिन पर आयोजित फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित करना था। प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर परिवार के सभी सदस्यों को बहुत खुशी हुई। आलिया भट्ट भी रणबीर कपूर से शादी करने के बाद अब राजकपूर परिवार का हिस्सा बन गई हैं तो वह भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलने दिल्ली पहुंची थीं। आलिया को प्रधानमंत्री से मिलकर कैसा लगा? प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें किस तरह के सुझाव दिए। इसी बारे में आलिया भट्ट ने बताया। 

विज्ञापन

एनर्जी से हुई इंप्रेस 
आलिया भट्ट ने एएनआई से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजकपूर परिवार का बहुत ही सुंदर स्वागत किया। वह कहती हैं, ‘प्रधानमंत्री की एनर्जी, उनकी दयालुता बहुत अच्छी लगी। उन्होंने हमारा बहुत ही अच्छा वेलकम किया। राजकपूर जी के बारे में बहुत सी बातें की, बहुत देर तक बातें की।’ आलिया यह सब बताते हुए काफी खुश नजर आ रही थीं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमें अच्छे आइडिया दिए 
आलिया भट्ट आगे कहती हैं, ‘प्रधानमंत्री जी ने हमें बहुत अच्छे आइडियाज, सजेशन भी दिए। कैसे हम राजकपूर जी की परंपरा को आगे लेकर जा सकते हैं? साथ ही दुनिया को कैसे एजुकेट कर सकते हैं? उनकी यह बातें सुनकर बहुत अच्छा लगा।हमारे परिवार के लिए यह गर्व का पल है।' 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से परिवार के ये सदस्य मिले
प्रधानमंत्री मोदी से राज कपूर के परिवार के कई सदस्यों ने मुलाकात की थी, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और अरमान जैन शामिल थे। राजकपूर की 100वीं जयंती (14 दिसंबर 1924) पर एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है, जिसमें राजकपूर की फिल्में और उनकी अभिनय यात्रा को दिखाया जाएगा। इसी फेस्टिवल का आमंत्रण प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed