{"_id":"675c1e53f44e352099052a0b","slug":"raj-kapoor-100th-birth-anniversary-raj-kapoor-famous-movies-actresses-nargis-zeenat-aman-padmini-neetu-singh-2024-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raj Kapoor: शौमेन की फिल्मों से मंदाकिनी-डिंपल ने किया था डेब्यू, अपनी निर्देशित फिल्मों से उठाए थे ये मुद्दे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raj Kapoor: शौमेन की फिल्मों से मंदाकिनी-डिंपल ने किया था डेब्यू, अपनी निर्देशित फिल्मों से उठाए थे ये मुद्दे
Sat, 14 Dec 2024 05:56 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sat, 14 Dec 2024 05:56 AM IST
सार
Raj Kapoor Famous Movies Actresses: भारतीय सिनेमा के शोमैन राज कपूर को भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महान नायक, निर्माता और निर्देशक के रूप में सभी प्यार करते हैं। फिल्मों के इतिहासकार और सिनेमा के शौकीन लोग उन्हें हिंदी सिनेमा का चार्ली चैपलिन कहते थे। ये राज कपूर का जादू ही था कि लोग आज भी उन्हें प्यार करते हैं। जानिए किन फिल्मों का राज कपूर ने किया था निर्देशन और कौन थीं उनकी अभिनेत्रियां।
विज्ञापन
राज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कभी आवारा बनकर तो कभी श्री 420 और कभी छलिया बनकर पर्दे पर दिखाई देने वाले अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राज कपूर आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। आज आपको उस राज कपूर के द्वारा निर्देशित फिल्मों के दिलचस्प सफर पर ले चलते हैं। साथ ही उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने राज कपूर द्वारा निर्देशित फिल्मों में अभिनय कर प्रसिद्धि हासिल की है।
विज्ञापन
राज कपूर-नरगिस
- फोटो : सोशल मीडिया
आग (1948) - नरगिस
राज कपूर ने 24 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म आग का निर्देशन किया था। राज कपूर अपने हर काम को बारीकी से करते थे, फिर चाहें वो अभिनय हो या निर्देशन। उन्होंने निर्देशन, अभिनय, प्रोडक्शन, लेखन और एडिटिंग से भी दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म आग का निर्माण भी किया, जबकि उस समय उनके पिता जी पृथ्वीराज कपूर ने उन पर तंज कसा था कि वो कम संसाधनों में फिल्म निर्माण नहीं कर पाएंगे। इस फिल्म से हिंदी सिनेमा को अद्भुत निर्देशक मिल गया। इस फिल्म में उनकी हीरोइन थीं नरगिस। इस फिल्म में नरगिस ने एक बेघर लड़की (निम्मी) का किरदार निभाया था, जिसे केवल (राज कपूर) से प्यार हो जाता है और प्रेमनाथ (राजन) को निम्मी से प्यार हो जाता है। यह एक लव ट्राएंगल की कहानी है।

बरसात (1949) - नरगिस
आग के बाद राज कपूर ने फिल्म बरसात का निर्देशन किया था। यही वो फिल्म है, जिसकी सफलता ने राज कपूर को आर.के.स्टूडियोज की नींव रखने में मदद की। फिल्म का अंत भले ही दुखद रहा मगर इसके पोस्टर में नजर आए राज कपूर और नरगिस आज भी आर.के.स्टूडियोज के लोगो के तौर पर मौजूद हैं। यह फिल्म दो प्रेम कहानियों के चारों ओर घूमती है। प्राण (राज कपूर) और रेशमा (नर्गिस) और गोपाल (प्रेमनाथ) और नीला (निम्मी)। यह फिल्म भी प्यार पर आधिरत थी।

फिल्म श्री 420
- फोटो : सोशल मीडिया
श्री 420 (1955) - नरगिस
यह वो दशक था, जब राज कपूर का सिक्का चल रहा था। उनकी फिल्में और गाने ना केवल भारतीय बल्कि विदेशी दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके थे। फिल्म ‘श्री 420’ में चार्ली चैप्लिन के अंदाज में नजर आए थे राज कपूर। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। वैसे को इस फिल्म के कई गाने प्रसिद्ध हुए थे, जिनमें 'मेरा जूता है जापानी', 'प्यार हुआ इक़रार हुआ' और भी कई गाने शामिल हैं। राज कपूर की इस फिल्म में भी नरगिस नजर आई थीं। इस फिल्म में नरगिस के अलावा नादिरा भी थीं।

मेरा नाम जोकर
- फोटो : सोशल मीडिया
मेरा नाम जोकर (1970) - सिमी गरेवाल
हिंदी सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में से एक ‘मेरा नाम जोकर’ राज कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट थी। इसे बनने में छह साल लगे मगर फिल्म ने बॉक्स आफिस पर जमकर प्रदर्शन किया। आज भी इस फिल्म को मास्टरपीस कहा जाता है। ये कहानी राजू नाम के एक जोकर की है, जिसे सर्कस का सबसे अच्छा जोकर समझा जाता है। फिल्म में सिमी गरेवाल ने शानदार अभिनय किया है। राजू (ऋषि कपूर) को बचपन में ही अपनी शिक्षिका, मेरी (सिमी गरेवाल) से प्यार हो जाता है। वह उससे काफी बड़ी होती है और उसकी शादी हो जाती है। इससे राजू का दिल टूट जाता है, तब उसे ये भी एहसास होता है कि वो पूरी दुनिया को हंसाने के लिए बना है।

बॉबी (1973) - डिंपल कपाड़िया
‘मेरा नाम जोकर’के बाद राज कपूर ने फिल्म बॉबी का निर्देशन किया। बॉबी में डिंपल कपाड़िया और राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी, जो उस समय की सबसे हिट फिल्म मानी जाती है। फिल्म में एक प्यारी लव स्टोरी को दिखाया गया है।

मंदाकिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
राम तेरी गंगा मैली (1985)- मंदाकिनी
अपने दशक की सबसे विवादित फिल्म रही थी ‘राम तेरी गंगा मैली ’। फिल्म के साथ ही इसके गाने भी सुपरहिट रहे।‘राम तेरी गंगा मैली ’ को फिल्माने के लिए राज कपूर गंगोत्री तक चले गए थे। फिल्म में मंदाकिनी और राजीव कपूर ने मुख्य अभिनय निभाया हैं। यह राज कपूर की आखिरी फिल्म थी। यह फिल्म 1985 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिन्दी फिल्म थी। यह एक प्रेम कहानी थी, लेकिन ट्विस्ट के साथ। यह मंदाकिनी की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में मंदाकिनी ने कई बोल्ड सीन दिए थे, इसलिए भी यह फिल्म खूब चर्चा में रही थीं।

संगम (1964)- वैजयंतीमाला
संगम का निर्देशन राज कपूर ने किया। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय भी किया। राज कपूर के अलावा फिल्म में वैजयंतीमाला और राजेन्द्र कुमार के मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म में लव ट्राएंगल दिखाया गया है। यह फिल्म उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए थे।

सत्यम शिवम सुंदरम
- फोटो : सोशल मीडिया
सत्यम शिवम सुंदरम (1978) - जीनत अमान
सत्यम शिवम सुंदरम एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्माण और निर्देशन राज कपूर ने किया। फिल्म में शशि कपूर और जीनत अमान ने अभिनय किया है। यह फिल्म भी सुपर डुपर हिट रही थी। यह फिल्म रूपा (जीनत) और रंजीत (शशि कपूर) के प्यार की कहानी है।

प्रेम रोग
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रेम रोग (1982) - पद्मिनी कोल्हापुरे
प्रेम रोग एक प्रेम कहानी पर आधआरित फिल्म है। फिल्म को राज कपूर ने निर्देशित किया था। यह फिल्म कल्ट क्लासिक में शामिल है। देवधर (ऋषि कपूर) गरीब अनाथ है, जिसकी बचपन में अमीर और शक्तिशाली ठाकुर की बेटी मनोरमा (पद्मिनी कोल्हापुरे) के साथ दोस्ती थी। बाद में दोनों प्यार में पड़ जाते हैं। मनोरमा की शादी एक अमीर ठाकुर से होती है। उसके पति की शादी के अगले दिन मौत हो जाती है और वह विधवा हो जाती है। देवधर जीवन और प्रेम में उसके विश्वास को पुनर्जीवित करने के लिए संकल्प लेता है।