टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन फाइनली तलाक ले चुके हैं। पिछले एक-दो साल दोनों ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे। चार साल की शादी को टूटने से बचाने के लिए कई मौके दिए, लेकिन अंत में दोनों का डिवॉर्स हो गया। दोनों अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। लेकिन बेटी जियाना की परवरिश दोनों मिलकर करेंगे। हाल ही राजीव सेन ने बेटी जियाना के साथ फादर्स डे मनाया। राजीव सेन एक्स-वाइफ चारू असोपा के घर यह मौका सेलिब्रेट किया। यही नहीं, राजीव सेन ने अपनी वेब सीरीज में चारू असोपा को एक रोल भी ऑफर किया।
Rajeev Sen: राजीव-चारू ने बेटी के साथ मनाया फादर्स डे, एक्स-वाइफ को दिया वेब सीरीज का ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तो वहीं बीते दिन 18 जून को फादर्स डे पर राजीव, एक्स-वाइफ के नए घर पर पहुंचे। वहां उन्होंने बेटी जियाना के साथ प्यारा सा केक काटा, और घर का बना खाना खाया। वीडियो ब्लॉग में राजीव सेन ने बताया कि जियाना के साथ यह उनका पहला फादर्स डे है क्योंकि इससे पहले वाले मौके पर वह साथ नहीं थे। एक्टर ने यह भी बताया कि वह बेटी को शॉपिंग के लिए लेकर जाएंगे, और खूब इंजॉय करेंगे।
यह भी पढ़ें: गैल गैडोट ने आलिया की तारीफ में पढ़े कसीदे, अभिनेत्री को बताया 'हार्ट ऑफ स्टोन' के लिए परफेक्ट चॉइस