आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के फैंस बेसब्री से दोनों कलाकारों को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। फैंस का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है क्योंकि दोनों जल्द ही करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए जितने उत्साहित आलिया और रणवीर हैं, उतना ही उत्साह करण जौहर में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, करण भी लंबे अंतराल के बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठे नजर आने वाले हैं। तीनों की इस तिगड़ी के द्वारा किए गए काम की एक झलक पाने के लिए फैंस पिछले काफी समय से तरस रहे हैं। हालांकि, अब फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के टीजर की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: सेट कर लें अपने अलार्म! कल इतने बजे रिलीज होगा आलिया-रणवीर की फिल्म का टीजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर्स के रिलीज होने के बाद से कई बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के टीजर को लेकर खबरें आ चुकी हैं। जहां बीते दिनों कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि करण जौहर की इस फिल्म का टीजर, ओम राउत निर्देशित 'आदिपुरुष' के साथ रिलीज किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फैंस का दिल टूट गया। हालांकि, अब आखिरकार निर्माताओं ने टीजर की रिलीज की तारीख का खुलासा कर दिया है। कुछ ही देर पहले करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के पोस्टर के साथ टीजर की रिलीज डेट का एलान भी किया।
View this post on Instagram
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' हमेशा चर्चा में बनी रहती है। फिल्म को लेकर आने वाला हर छोटे से छोटा अपडेट लोगों के बीच सुर्खियां बटोरता है। बीते दिनों रानी मुखर्जी ने करण जौहर के साथ एक स्पेशल तस्वीर साझा की थी, जिसके बाद से अभिनेत्री के 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से जुड़ने के कयास लग रहे हैं। करण ने भी अपनी स्टोरी पर इस तस्वीर को साझा किया था और इसके साथ निर्देशक ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का हैशटैग भी इस्तेमाल किया है। अब यह तो समय ही बताएगा की रानी मुखर्जी फिल्म में हैं या नहीं।
Nawazuddin Siddiqui: 25 साल छोटी अवनीत संग रोमांस करने का नवाज ने किया बचाव, SRK का नाम लेकर कह दी बड़ी बात
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ करण जौहर लगभग सात साल के ब्रेक के बाद निर्देशक की कुर्सी पर लौट रहे हैं। इस फैमिली ड्रामा फिल्म में आलिया और रणवीर के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज सितारे जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Om Raut: राघव की भूमिका के लिए क्यों परफेक्ट हैं प्रभास? निर्देशक ने बताया एक्टर को आदिपुरुष के लिए क्यों चुना