फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: 25 साल छोटी अवनीत संग रोमांस करने का नवाज ने किया बचाव, SRK का नाम लेकर कह दी बड़ी बात

Mon, 19 Jun 2023 11:57 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 19 Jun 2023 11:57 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui defends romantic pairing kissing with Avneet kaur in Tiku Weds Sheru brings SRK name to it
नवाजु्द्दीन सिद्दीकी, अवनीत कौर - फोटो : social media

कंगना रणौत के बैनर तले बनी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में पहली बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों अमेजन प्राइम वीडियो की इस फिल्म में कपल के रूप में काम करते दिखाई देंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'टीकू वेड्स शेरू' में महज 21 साल की अवनीत के साथ रोमांस करते दिखाई देने वाले हैं, जो ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को कतई रास नहीं आया है। फिल्म में दोनों के बीच शूट किए गए एक रोमांटिक किसिंग सीन को लेकर काफी विवाद हो चुका है। अब सोशल मीडिया पर होती इन आलोचनाओं के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म में अवनीत संग काम करने पर रिएक्ट किया है। 

Nawazuddin Siddiqui defends romantic pairing kissing with Avneet kaur in Tiku Weds Sheru brings SRK name to it
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

अमेजन प्राइम वीडियो की एक नई फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में अवनीत कौर के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जोड़ी नजर आएगी। दोनों कलाकारों की उम्र में लगभग 25 साल का अंतर है। ट्रेलर में दोनों के बीच एक किसिंग सीन ने दर्शकों को निराश कर दिया था, जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी। जब शूटिंग शुरू होने से पहले पिछले साल इस जोड़ी की आधिकारिक घोषणा की गई थी, तब भी इसको लेकर विवाद हुआ था। अब इंडिया टुडे के साथ हुई एक विशेष बातचीत में, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने आलोचनाओं का जवाब दिया और अवनीत के साथ बनाई गई अपनी जोड़ी के पक्ष में बात की। 
Adipurush: चौतरफा घिरने के बावजूद मनोज मुंतशिर नहीं मांगेंगे माफी, बोले- स्क्रीनप्ले पर ओम राउत से पूछें सवाल

Nawazuddin Siddiqui defends romantic pairing kissing with Avneet kaur in Tiku Weds Sheru brings SRK name to it
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बात रखते हुए लोगों से पूछा कि, 'इसको लेकर इतना विवाद क्यों हो रहा है? लोगों को क्यों कोई समस्या होगी?' उन्होंने कहा, 'रोमांस एजलेस है। समस्या यह है कि युवकों के पास कोई रोमांस नहीं बचा है। हम उस जमाने से हैं जब रोमांस की बात ही कुछ और होती थी। हम प्यार में होंगे और वर्षों तक इश्क में रहेंगे। आज भी शाहरुख खान ने फिल्मों को रोमांटिक भूमिकाएं करना इसलिए जारी रखा है क्योंकि युवा पीढ़ी बेकार है। वे रोमांस नहीं जानते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui defends romantic pairing kissing with Avneet kaur in Tiku Weds Sheru brings SRK name to it
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा, 'आज कल सब कुछ व्हाट्सएप पर होता है, चाहे वह प्यार हो या ब्रेकअप। इसके पीछे एक कारण है। रोमांस में जी चुके लोग रोमांस कर सकते हैं और कौन करेगा?' आपको बता दें, फिल्म में अवनीत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शादी होती है और ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ दोनों में प्यार भी हो जाता है। ऐसे में फिल्म में दोनों के बीच रोमांटिक सीक्वेंस हैं, जो लोगों को बिल्कुल रास नहीं आ रहे हैं और नेटिजन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 
Om Raut: नितेश तिवारी की 'रामायण' को मिला ओम राउत का समर्थन, निर्देशक बोले- राम भक्त की तरह मैं भी...

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui defends romantic pairing kissing with Avneet kaur in Tiku Weds Sheru brings SRK name to it
टीकू वेड्स शेरू - फोटो : इंस्टाग्राम

'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक जूनियर आर्टिस्ट की भूमिका में हैं। वहीं अवनीत कौर एक महत्वाकांक्षी युवा लड़की की भूमिका निभाएंगी, जो एक अभिनेत्री बनना चाहती है। अपने इसी सपने के चलते वह नवाजुद्दीन से शादी करती है और एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। फिल्म का निर्माण कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस 'मणिकर्णिका फिल्म्स' द्वारा किया गया है। 'टीकू वेड्स शेरू' 23 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed