{"_id":"6022997bf68efa596b6fea4d","slug":"rajiv-kapoor-funeral-ranbir-kapoor-randhir-kapoor-lead-last-rites","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंचतत्व में विलीन हुआ राजीव कपूर का पार्थिव शरीर, नम आंखों से कपूर परिवार ने कहा अलविदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पंचतत्व में विलीन हुआ राजीव कपूर का पार्थिव शरीर, नम आंखों से कपूर परिवार ने कहा अलविदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 09 Feb 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजीव कपूर अंतिम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजीव कपूर का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। रणधीर कपूर छोटे भाई के अंतिम संस्कार में बिल्कुल टूटे नजर आए। कुछ महीने पहले ही ऋषि कपूर का निधन हुआ था। उस दुख से परिवार अभी बाहर भी निकल नही पाया था कि राजीव कपूर परिवार को सदमा देकर चले गए। रणबीर कपूर ने चाचा राजीव कपूर को कंधा दिया और पूरे परिवार ने राजीव कपूर को नम आंखों से विदाई दी। राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
राजीव कपूर के निधन से बॉलीवुड को गहरा सदमा लगा है। अक्षय कुमार से लेकर सनी देओल जैसे कई सितारों ने राजीव कपूर के निधन पर दुख जताया। वहीं इस दुख की घड़ी में पूरा कपूर परिवार एक साथ खड़ा है। नीतू कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर की तस्वीरें भी सामने आईं हैं।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजीव कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शाहरुख खान, सोनाली बेंद्रे, आलिया भट्ट और तारा सुतारिया जैसे सितारे कपूर बंगले पर पहुंचे थे। शाहरुख खान तस्वीर में हाथ जोड़े नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान, सोनाली बेंद्रे के अलावा आलिया भट्ट भी कपूर परिवार के घर पहुंची। आलिया दोस्तों के साथ मालदीव में थीं, लेकिन ये खबर पाते ही वो फौरन कपूर परिवार के बंगले पर पहुंच गई। आलिया ऋषि कपूर के निधन के वक्त भी कपूर परिवार के साथ मौजूद थीं।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए गायक और कंपोजर अनु मलिक भी पहुंचे। वहीं शोक प्रकट करने के लिए चंकी पांडे भी पहुंचे हैं। राजीव कपूर के पार्थिव शरीर को पहले उनके घर पर रखा गया था जहां उनके अंतिम दर्शन करने के लिए तमाम सितारे पहुंचे थे। अब राजीव हमेशा हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए, लेकिन अपने परिवार और फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।