साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राजकुमार सेतुपति आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। 21 जुलाई 1959 को चेन्नई में जन्मे राजकुमार सेतुपति मुख्य रूप से मलयालम और तमिल फिल्मों में अभिनय करते हैं। 1980 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एम. भास्कर द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म 'सुलम' से की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
Rajkumar Sethupathy: शाही परिवार में हुआ राजकुमार का जन्म, पिता, बहन और पत्नी सभी का है फिल्मों से कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल किया एक्टिंग का कोर्स
राजकुमार सेतुपति का जन्म चेन्नई में एक शाही परिवार में हुआ था। राजकुमार सेतुपति के पिता निर्माता शनमुघा राजेश्वर सेतुपति और मां लीलारानी हैं। वहीं, उनकी बड़ी बहन लता भी तमिल इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। बचपन से वह फिल्मी परिवेश में पले-बढ़े थे। उन्होंने साउथ इंडिया फिल्म चैंबर्स में दो साल का एक्टिंग कोर्स भी किया और फिर फिल्मों की ओर रुख किया। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में कम किया और 1982-1988 तक प्रमुख अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार रहे।
अभिनेत्री श्रीप्रिया से की शादी
राजकुमार सेतुपति ने 1988 में श्रीप्रिया से शादी की थी। श्रीप्रिया एक फेमस अभिनेत्री और डायरेक्टर होने के साथ राजनीति से भी जुड़ी हुई हैं। दोनों की एक बेटी स्नेहा और बेटा नागार्जुन हैं। इसी साल अप्रैल में उनकी बेटी की शादी की हुई है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।
इन फिल्मों में साथ किया काम
पति-पत्नी की यह जोड़ी दो फिल्मों को बनाने के लिए साथ भी आ चुकी है। श्रीप्रिया सेतुपति ने तेलुगू में 'दृश्यम' फिल्म का निर्देशन किया था, तो राजकुमार सेतुपति ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था। हालांकि यह फिल्म मलयालम फिल्म 'दृश्यम' का रीमेक थी, जिसका अजय देवगन भी हिंदी रीमेक बना चुके हैं। इसके अलावा सेतुपति ने तमिल में भी 'दृश्यम' के रीमेक 'पापनासम' और 'मालिनी 22 पलायमकोट्टई' को प्रोड्यूस किया था। 'मालिनी 22 पलायमकोट्टई' का निर्देशन श्रीप्रिया ने ही किया था।