बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। राखी बेहद ही अच्छी तरह से जानती हैं कि उन्हें अपने फैंस को कैसे एंटरटेन करना है और यही वजह है कि उन्हें असली एंटरटेनर भी बुलाया जाता है। राखी लगातार लोगों का मनोरंजन करती रहती हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
नागिन बनकर श्रीदेवी के गाने पर खूब थिरकीं राखी सावंत, हंस-हंसकर लोटपोट हुए फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रामा क्वीन राखी ने जो वीडियो शेयर किया है, वो क्लिप श्रीदेवी की फिल्म नगीना के एक नागिन गाने का है। ये गाना है 'मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा, मैं नागिन तू सपेरा।' लेकिन वीडियो में श्रीदेवी की जगह राखी सावंत नजर आ रही हैं। राखी ने वीडियो में श्रीदेवी के चेहरे पर खुद का चेहरा लगा लिया है, जिसे देख फैंस खूब मजे ले रहे हैं।
वहीं, राखी ने वीडियो शेयर करते हुए मजेदार से कैप्शन लिखा है। राखी ने लिखा कि 'मैं श्रीदेवी से बेहद प्यार करती हूं। श्रीदेवी मेरी फेवरेट अभिनेत्री थीं। वहीं, राखी ने लोगों से पूछा है कि इस फिल्म को अगर फिर से बनाया जाए तो फिल्म में किसको अभिनय करना चाहिए। उन्होंने फैंस को कमेंट कर स्टार का नाम बताने को कहा है।
राखी सावंत इन दिनों अपनी मां के इलाज से थोड़ी परेशान भी हैं। उनकी मां का कैंसर का इलाज चल रहा है। हाल ही में राखी बिग बॉस 14 के घर में दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने अपने अंदाज से दर्शकों को दिल जीत लिया था। वहीं, शो के बाद भी वह लोगों का खूब मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं।
नगीना फिल्म की बात करें तो इसमें श्रीदेवी ने इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था। इसको लोगों ने काफी पसंद किया था और अपने जमाने की सबसे चर्चित फिल्मों में से थी। मूवी ही नहीं बल्कि गाने भी हिट हो गए थे। इसमें श्रीदेवी के अलावा ऋषि कपूर और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे।