Adil-Rakhi: राखी ने दिखाए आदिल से हुई शादी के सबूत, बोलीं- वो मुझे फेमस होने के लिए यूज कर रहा था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने दुर्रानी से इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी की और इस्लाम अपना लिया। लेकिन कुछ टाइम बाद ही राखी और आदिल के बीच भी काफी अनबन शुरू हो गई। बाद में राखी ने आदिल पर कईं गंभीर आरोप लगाए। इस बीच आदिल सलाखों के पीछे भी रहे। वहीं जेल से बाहर आने के बाद आदिल ने राखी पर तमाम आरोप लगाये जिनका एक्ट्रेस ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं अब राखी ने एक बार फिर अपने अलग रह रहे पति के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट और वीडियो शेयर किए हैं।
View this post on Instagram
मैसेजेस के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए राखी सावंत ने कैप्शन में लिखा है - मुझे पता था कि उसने फेमस होने लिए और बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए ये सब कुछ किया था। उसने पॉपुलैरिटी पाने के लिए मेरा इस्तेमाल किया। मैंने इस्लामिक नियमों का पालन किया और अब उसने मुझे धोखा दे दिया। राखी सावंत ने अपनी एक और पोस्ट में अपनी शादी का सर्टिफिकेट भी शेयर किया है जो उर्दू भाषा में लिखा हुआ है।
View this post on Instagram
इसके साथ ही राखी और आदिल की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी के सर्टिफिकेट पर दोनों के साइन भी दिखाई दे रहे हैं। राखी ने लिखा है- आदिल के साथ निकाह और यहां तककि अपना मुस्लिम नाम भी कबूल कर लिया है... सर्टिफिकेट पर फातिमा लिखा हुआ साफ नजर आ रहा है। राखी ने आगे लिखा है- ये उस दिन का मेरा मैरिड सर्टिफिकेट है। मैंने उससे शादी कर ली है। मैंने कमला पढ़ा और वहां मेरा नाम फातिमा लिखा है और मेरा बेवकूफ पति सबको बता रहा है कि मैं मुस्लिम नहीं हूं, उस पर शर्म आती है मुझे। क्या उसे इस्लाम का ज्ञान है, क्या वह मुसलमान है।
View this post on Instagram