फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trisha Krishnan: पोन्नियिन सेलवन 2 की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन जल्द बनेंगी दुल्हनिया, इस प्रोड्यूसर से करेंगी शादी

Tue, 19 Sep 2023 10:07 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 19 Sep 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
Rana Daggubat ex girlfriend trisha krishnan to get married soon to a producer as per reports details inside
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री तृषा कृष्णन साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा के लिए भी जाना-पहचाना चेहरा हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस मणिरत्नम की ऐतिहासिक ड्रामा पोन्नियिन सेल्वन यानी पीएस1 और 2 में नजर आईं थीं और अब मौजूदा समय में वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
Rana Daggubat ex girlfriend trisha krishnan to get married soon to a producer as per reports details inside
तृषा कृष्णन - फोटो : social media

अपने खूबसूरत लुक और बेहतरीन एक्टिंग स्किल से लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उनके निजी जीवन के बारे में बात करें, तो अभिनेत्री के लिए यह हमेशा एक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, तृषा अपने जीवन के एक नए फेज के लिए तैयारी करते हुए आगे बढ़ रही हैं।

Rana Daggubat ex girlfriend trisha krishnan to get married soon to a producer as per reports details inside
तृषा कृष्णन - फोटो : instagram

मीडिया कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, तृषा कृष्णन शादी करने के लिए तैयार हैं। खबरों की मानें, तो तृषा जल्द ही अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी करेंगी, जो रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मलयालम निर्माता हैं। इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस बारे में एक बड़ी घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि एक्ट्रेस की ओर से अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rana Daggubat ex girlfriend trisha krishnan to get married soon to a producer as per reports details inside
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं, कुछ दिन पहले तृषा कृष्णन ने अपनी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' के प्रमोशन के दौरान अपनी वेडिंग प्लानिंग के बारे में खुलासा किया था। अभिनेत्री ने साझा किया था कि उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। इसके बारे में और विस्तार से बताते हुए तृषा ने बताया था कि उनके कुछ दोस्तों और करीबी लोगों ने शादी कर ली है, लेकिन अब वे तलाक का रास्ता चुन रहे हैं।
विज्ञापन
Rana Daggubat ex girlfriend trisha krishnan to get married soon to a producer as per reports details inside
तृषा कृष्णन - फोटो : instagram

बता दें कि 23 जनवरी 2015 को चेन्नई के एक बिजनेसमैन से अभिनेत्री तृषा की सगाई हुई थी। लेकिन कुछ महीनों के बाद तृषा ने सभी को सदमे में डाल दिया था, जब उन्होंने घोषणा की थी कि वह और उनके मंगेतर अलग हो गए हैं।हालांकि, तृषा ने इसका कारण कभी नहीं बताया।

यह भी पढ़ें: मशहूर तमिल अभिनेता और संगीतकार विजय एंटनी की बेटी ने की आत्महत्या, घर पर फंदे से लटका मिला शव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed