फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant Talk About Love Life And Compare Herself With Amitabh Bachchan

राखी सावंत ने प्यार से क्यों की तौबा? अमिताभ बच्चन को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- बिग बी के सामने खड़ा कर दो…

Sun, 09 Nov 2025 11:06 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 09 Nov 2025 11:06 AM IST
सार

Rakhi Sawant Compare Herself With Amitabh Bachchan: एक बार फिर राखी सावंत अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में बॉलीवुड की इस आइटम गर्ल ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की। साथ ही अमिताभ बच्चन को लेकर भी बड़ा बयान दिया। 

विज्ञापन
Rakhi Sawant Talk About Love Life And Compare Herself With Amitabh Bachchan
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

राखी सावंत का विवादों से पुराना नाता रहा है। साथ ही वह अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में राखी ने कहा था कि उर्वशी रौतेला, तमन्ना भाटिया जैसे एक्ट्रेस उनकी कॉपी करती हैं। अब उन्होंने अमिताभ बच्चन को लेकर भी बड़ी बात कह दी है। 

विज्ञापन


राखी सावंत बोलीं- अमिताभ बच्चन को ओवरशैडो कर दूंगी
हाल ही में बॉलीवुड बबल के एक पाॅडकास्ट में राखी सावंत ने कहा कि बड़े-बड़े सेलिब्रेट उन्हें अपने साथ इसलिए इंवाइट नहीं करते क्योंकि वह उन सबको ओवरशैडो कर देती हूं। जब वह किसी इवेंट में होती हैं तो मीडिया सिर्फ उनके बारे में बात करती है। राखी ने तो अमिताभ बच्चन का उदाहरण दिया। वह कहती हैं, ‘आप मुझे अमिताभ बच्चन के सामने खड़ा कर दीजिए। मैं उन्हें भी ओवरशैडो कर दूंगी।’ 
विज्ञापन


लव लाइफ से की तौबा 
राखी सावंत ने इसी पॉडकास्ट में प्यार को लेकर भी बात की। वह कहती हैं, ‘मैं प्यार से अब तौबा करती हूं।’ इसके बाद वह खुद को चप्पल से मारती भी हैं। बताते चलें कि राखी सावंत और आदिल नाम के शख्स का डिवोर्स केस काफी लंबा चला। इस वजह से उन्हें कुछ वक्त तक देश से बाहर भी रहना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिग बॉस में नजर आ सकती हैं राखी
इन दिनों राखी सावंत बार-बार कह रही हैं कि वह ‘बिग बॉस 19’ में हाेती हैं क्या कुछ नहीं करतीं। साथ ही वह इस शो की प्रतियोगी तान्या मित्तल को भी टारगेट कर रही हैं। तो क्या राखी सावंत जल्द ही बिग बॉस 19 में नजर आएंगी, यह आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed