फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Charan: पत्नी उपासना के बर्थडे पर राम चरण ने खास अंदाज में किया विश, बेटी क्लिन कारा की दिखाई झलक

Thu, 20 Jul 2023 11:11 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 20 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ram Charan shared an emotional video on wife upasana konidela Birthday read full story here
राम चरण और उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

आरआरआर फेम राम चरण की पत्नी उपासना हाल ही में मां बनी हैं। फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। राम चरण और उपासना इन पलो को खूब इंजॉय कर रहे हैं। दोनों बेटी की आने की खुशी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं 20 जुलाई यानी आज उपासना अपना 34वां बर्थडे मना रही हैं। इसी के साथ उनकी। बेटी भी एक महीने की हो गई हैं। ऐसे में यह पल उनके लिए दोगुनी खुशियां लेकर आया है। वहीं, इस मौके पर राम चरण ने अपनी पत्नी को अलग तरीके से विश किया है।

Ram Charan shared an emotional video on wife upasana konidela Birthday read full story here
राम चरण और उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण ने उपासना के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी और उपासना की लाइफ की अब तक की जर्नी को दिखाया गया है। इस वीडियो की शुरुआत में उनकी बेटी के आने की खुशी को दिखाया गया है। परिवार के सदस्य तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं कि वह कितनी प्यारी लग रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

Ram Charan shared an emotional video on wife upasana konidela Birthday read full story here
राम चरण और उपासना कामिनेनी - फोटो : social media
उसके बाद वीडियो में उपासना दिखती हैं और कहती हैं, 'आठ महीने बहुत आसान थे।' बाद में राम कहते हैं, 'उसके बाद असली खेल शुरू हुआ।' इसके बाद चिरंजीवी कहते हैं, 'हम सभी छोटे सितारे को गोद में लेने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' उपासना के माता-पिता भी वीडियो में दिखाई देते हैं और कहते हैं कि यह पिछले 11 वर्षों से उत्साह बढ़ा रहा है। 

यह भी पढ़ें: 'ड्रीम गर्ल 2' पर आया नया अपडेट, इस दिन दिखेगी पूजा की पहली झलक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan shared an emotional video on wife upasana konidela Birthday read full story here
राम चरण और उपासना कामिनेनी - फोटो : social media

राम का कहना है कि इसमें काफी तनाव भी था। 11 साल पूरे हो गए। वे क्या कर रहे हैं?" आगे उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हर चीज समय में अपनी जगह बना लेती है। और तब इस बच्चे को अपना समय मिल गया और ऐसा हुआ।'

विज्ञापन
Ram Charan shared an emotional video on wife upasana konidela Birthday read full story here
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : social media

यह वीडियो बहुत प्यारा है, जिसमें उनकी बेटी की झलक भी दिखाई देती है। कारा को वह खूब प्यार कर रहे हैं। इस वीडियो ने फैंस के दिल जीत लिया। लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे  रहे हैं। वहीं, राम ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो सबसे प्यारी उप्सी और एक महीने का जन्मदिन मुबारक हो प्यारी कारा। आप हमारा सबसे अच्छा गिफ्ट हैं।

यह भी पढ़ें: स्टैन पर भड़के पुनीत, बोले- उसकी वीडियो में होती हैं मां-बहन की गालियां, मैं ऐसा नहीं करता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed