फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: इस दिन आएगा गदर 2 का ट्रेलर और बिग बॉस में मनीषा पर भूत का साया, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 20 Jul 2023 07:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 20 Jul 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Richa Chadha Project K Gadar 2 Aditya roy Kapoor Shah Rukh Khan Bigg Boss Manisha Rani News
गदर 2, मनीषा रानी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...

Filmy Wrap Richa Chadha Project K Gadar 2 Aditya roy Kapoor Shah Rukh Khan Bigg Boss Manisha Rani News
वाणी कपूर, अनुभव सिन्हा और राज कुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता अनुभव सिन्हा ने कई हिट फिल्में दी हैं। जिनमें आर्टिकल 15, मुल्क, थप्पड़ और भेड़ जैसी अपनी हिट फिल्में शामिल हैं। अनुभव सिन्हा अब अपने बैनर, बनारस मीडिया वर्क्स के तहत प्रोजेक्ट्स की एक नई सीरीज तैयार करना शुरू कर दिया है। फिलहाल अनुभव सिन्हा चार प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हालांकि, अभी इन प्रोजेक्ट्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन पिंकविला ने खुलासा किया है कि इनमें से एक में राजकुमार राव और वाणी कपूर हैं।
Anubhav Sinha: 'बचपन का प्यार' लेकर आ रहे हैं अनुभव सिन्हा, राजकुमार राव और वाणी कपूर को लाएंगे साथ

 

Filmy Wrap Richa Chadha Project K Gadar 2 Aditya roy Kapoor Shah Rukh Khan Bigg Boss Manisha Rani News
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य रॉय कपूर पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया खबरों में बने हुए हैं। कथित तौर पर अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ आदित्य के इश्क के चर्चे इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। हालांकि, दोनों ही कलाकार अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन आज आदित्य के सुर्खियों में आने की वजह उनकी निजी जिंदगी नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ है। खबर है कि, 'द नाइट मैनेजर 2' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले आदित्य रॉय कपूर अब बतौर सिंगर जल्द ही डेब्यू करने वाले हैं। चौंक गए?? अगर हां, तो चलिए जान लेते हैं पूरा मामला क्या है...
Aditya Roy Kapur: अभिनय के साथ म्यूजिक की दुनिया में भी दम दिखाएंगे आदित्य रॉय कपूर, जल्द रिलीज करेंगे एलबम

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Richa Chadha Project K Gadar 2 Aditya roy Kapoor Shah Rukh Khan Bigg Boss Manisha Rani News
जीशान अय्यूब, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब तक वह कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर चुके हैं। इन्हीं में से एक कंगना रणौत भी हैं। अभिनेत्री के साथ जिशान ने  'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' और 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' जैसी फिल्मों में काम किया है। 
Zeeshan Ayyub: 'मणिकर्णिका' के बाद जीशान अय्यूब ने नहीं की कंगना रणौत से बात, अभिनेता ने किया वजह का खुलासा

विज्ञापन
Filmy Wrap Richa Chadha Project K Gadar 2 Aditya roy Kapoor Shah Rukh Khan Bigg Boss Manisha Rani News
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महिलाओं के लिए आवाज उठाने वाले हमारे इस देश में आए दिन किसी न किसी लड़की या महिला के साथ अभद्रता की जाती है। कुछ केस सामने आ जाते हैं, तो कुछ दबे रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ दो महिलाओं के साथ बीते महीने मणिपुर में हुआ था। मणिपुर में हुई वह अश्लील हरकत दो महीने बाद मीडिया सुर्खियों में आई है, जिसके बाद से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस घटना पर आक्रोशित नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी इस घटना को लेकर काफी गुस्से में हैं और हाल ही में उनका गुस्सा एक पत्रकार पर भी फूटा, जिसे सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस ने जमकर फटकार लगाई। 
Richa Chadha: महिलाओं के साथ हुई अभद्रता पर कमेंट मांगने को लेकर पत्रकार पर बरसीं ऋचा चड्ढा, कर दिया ब्लॉक

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed