निर्माता अनुभव सिन्हा ने कई हिट फिल्में दी हैं। जिनमें आर्टिकल 15, मुल्क, थप्पड़ और भेड़ जैसी अपनी हिट फिल्में शामिल हैं। अनुभव सिन्हा अब अपने बैनर, बनारस मीडिया वर्क्स के तहत प्रोजेक्ट्स की एक नई सीरीज तैयार करना शुरू कर दिया है। फिलहाल अनुभव सिन्हा चार प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हालांकि, अभी इन प्रोजेक्ट्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन पिंकविला ने खुलासा किया है कि इनमें से एक में राजकुमार राव और वाणी कपूर हैं।
Anubhav Sinha: 'बचपन का प्यार' लेकर आ रहे हैं अनुभव सिन्हा, राजकुमार राव और वाणी कपूर को लाएंगे साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंकविला के मुताबिक, 'अनुभव सिन्हा बचपन का प्यार नाम से एक छोटे शहर की प्रेम कहानी का निर्माण कर रहे हैं, और इसमें राजकुमार राव और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। यह लखनऊ में स्थापित एक अनोखी प्रेम कहानी है और इसका निर्देशन अपूर्व धर बडगइयां करेंगे, जिन्होंने पहले जितेंद्र कुमार-स्टारर रोमांटिक कॉमेडी चमन बहार का निर्देशन किया था। राजकुमार और वाणी दोनों ने फिल्म साइन कर ली है और अगले महीने किसी समय इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।
जहां इस फिल्म के जरिए वाणी कपूर पहली बार अनुभव सिन्हा के साथ पहली बार काम करेंगे। वहीं राजकुमार राव का यह तीसरी बार होगा कि वह अनुभव सिन्हा के साथ काम कर रहे हैं। राजकुमार-वाणी की फिल्म के अलावा अनुभव सिन्हा एक और प्रेम कहानी का निर्माण कर रहे हैं, जिसका निर्देशन सुधीर मिश्रा करेंगे। दोनों फिल्म निर्माता श्रीलाल शुक्ला के राजनीतिक व्यंग्य उपन्यास, राग दरबारी और कोरोना वायरस महामारी पर एक संकलन की वेब सीरीज रूपांतरण पर भी एक साथ काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: महिलाओं के साथ हुई अभद्रता पर कमेंट मांगने को लेकर पत्रकार पर बरसीं ऋचा चड्ढा, कर दिया ब्लॉक
यह भी पढ़ें: अभिनय के साथ म्यूजिक की दुनिया में भी दम दिखाएंगे आदित्य रॉय कपूर, जल्द रिलीज करेंगे एलबम
वहीं, नेटफ्लिक्स इंडिया की बड़े पैमाने की हाईजैक ड्रामा सीरीज, आईसी 814 का फिल्मांकन कर रहे हैं, जिसमें विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह और पंकज कपूर सहित अन्य कलाकार हैं।
यह भी पढ़ें: 'मणिकर्णिका' के बाद जीशान अय्यूब ने नहीं की कंगना रणौत से बात, अभिनेता ने किया वजह का खुलासा