फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aditya Roy Kapur: अभिनय के साथ म्यूजिक की दुनिया में भी दम दिखाएंगे आदित्य रॉय कपूर, जल्द रिलीज करेंगे एलबम

Thu, 20 Jul 2023 05:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 20 Jul 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur The Night Manager 2 actor is all set to become singer will release solo album soon
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : social media

आदित्य रॉय कपूर पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया खबरों में बने हुए हैं। कथित तौर पर अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ आदित्य के इश्क के चर्चे इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। हालांकि, दोनों ही कलाकार अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन आज आदित्य के सुर्खियों में आने की वजह उनकी निजी जिंदगी नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ है। खबर है कि, 'द नाइट मैनेजर 2' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले आदित्य रॉय कपूर अब बतौर सिंगर जल्द ही डेब्यू करने वाले हैं। चौंक गए?? अगर हां, तो चलिए जान लेते हैं पूरा मामला क्या है... 

Aditya Roy Kapur The Night Manager 2 actor is all set to become singer will release solo album soon
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा जगत में ऐसे से बहुत से कलाकार हैं, जो अपनी बहुमुखी प्रतिभा से लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन्हीं में आदित्य रॉय कपूर का नाम भी शामिल है। एक अच्छे अभिनेता होने के अलावा, आदित्य एक प्रतिभाशाली म्यूजीशियन भी हैं और वह अक्सर गिटार बजाते हुए अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। ऐसे में खबर आ रही हैं कि, अभिनेता जल्द ही अपनी एक सोलो एल्बम लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में आदित्य रॉय कपूर ने बताया कि वह स्टूडियो में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपना एल्बम रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

Aditya Roy Kapur The Night Manager 2 actor is all set to become singer will release solo album soon
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आदित्य रॉय कपूर की मानें तो म्यूजिक पिछले कई वर्षों से उनका जुनून रहा है, लेकिन अब जाकर उन्होंने इसे गंभीरता से करियर के रूप में अपनाने का फैसला किया है। इंटरव्यू के दौरान, आदित्य रॉय कपूर ने यह भी कहा कि वह कुछ समय से अपने और अपने दोस्तों के लिए गाने लिख और कंपोज कर रहे हैं। अब, उन्हें लगता है कि दुनिया को सुनने के लिए उन्हें रिलीज करने का यह सही समय है। इसके साथ ही आदित्य ने यह हिंट भी दिया कि वह अपनी फिल्मों में गाने खुद भी गा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur The Night Manager 2 actor is all set to become singer will release solo album soon
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला

आदित्य ने बताया कि उन्हें श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'आशिकी 2' के दौरान भी गाने का अवसर मिला था। हालांकि, उस वक्त बात नहीं बन पाई थी। उनके अनुसार,फिल्म निर्देशक मोहित सूरी चाहते थे कि वह स्टूडियो में जाकर गाने गाएं और महसूस करें कि यह कैसा होता है क्योंकि उन्होंने फिल्म में एक मशहूर सिंगर की भूमिका निभाई थी।
Richa Chadha: महिलाओं के साथ हुई अभद्रता पर कमेंट मांगने को लेकर पत्रकार पर बरसीं ऋचा चड्ढा, कर दिया ब्लॉक

विज्ञापन
Aditya Roy Kapur The Night Manager 2 actor is all set to become singer will release solo album soon
आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य की निजी जिंदगी की बात करें तो पिछले कुछ समय से उनके और अनन्या पांडे की डेटिंग की खबरें आ रही हैं। लिस्बन से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरों को और तूल मिल गई है। आदित्य के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'द नाइट मैनेजर 2' में देखा गया था। आदित्य अगली बार, अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मेट्रो...इन डिनो' में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed