{"_id":"573956114f1c1bc54aac7173","slug":"raman-raghav-2-0-gets-away-with-six-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज की फिल्म पर सेंसर की कैंची, निर्देशक भड़के","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवाज की फिल्म पर सेंसर की कैंची, निर्देशक भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 15 Jun 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे वेलवेट जैसी फ्लॉप की नाकामी के बाद अपनी नई फिल्म ला रहे निर्देशक अनुराग कश्यप फिर सेंसर की कैंची में अटक गए हैं। अनुराग ने ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर ही कहा था कि वह एक भी कट स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। परंतु खबर है कि सेंसर बोर्ड को फिल्म की हिंसा, गाली-गलौच और कुछ अश्लील बातें नागवार गुजरी हैं।
विज्ञापन
नतीजा यह कि उसने छह कट लगाए हैं। अनुराग हमेशा की तरह इस बार भी सेंसर की मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने ट्रिब्यूनल में जाने का फैसला किया है।
सूत्रों के मुताबिक पिछले हफ्ते स्क्रीनिंग के बाद सेंसर ने अनुराग की फिल्म देखने के बाद हिंसा के कुछ दृश्यों और अश्लील संवाद हटाने को कहा। परंतु अनुराग राजी नहीं हुए। वह अपनी फिल्म को लेकर बहुत आश्वस्त हैं कि इससे एक बार फिर उनकी दर्शकों के दिलों में वापसी हो जाएगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी एक हत्यारे की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन