फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir in the midst of a cold war between Katrina, Anurag

अनुराग-कैटरीना के फेर में बुरी तरह फंस गए रणबीर कपूर

Mon, 27 Jul 2015 05:42 PM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
Ranbir in the midst of a cold war between Katrina, Anurag

बीते कुछ दिनों से चर्चा है कि निर्देशक अनुराग बसु और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अनुराग ने कैटरीना को फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग के दौरान फटकार लगाई थी और और उसके बाद से दोनों एक-दूसरे से नजरें नहीं मिला रहे हैं।

विज्ञापन


लेकिन अनुराग और कैटरीना के बीच अगर कोई उलझन में है, तो वह रणबीर कपूर हैं। न तो वह अपनी गर्लफ्रेंड को अनुराग के साथ उनकी इच्छा के मुताबिक काम करने को कह पा रहे हैं और न ही अनुराग को समझा पा रहे हैं कि उन्हें कैट से किस तरह अच्छा काम निकलवाना चाहिए।
विज्ञापन


ऐसे में रणबीर को दोनों के साथ काम करना भी मुश्किल हो रहा है और वो कुछ कह भी नहीं पा रहे हैं। उनकी हालत आगे कुआ पीछे खाई जैसी हो गई है।

'जग्गा जासूस' से रणबीर का बहुत कुछ दांव पर

Ranbir in the midst of a cold war between Katrina, Anurag

दरअसल रणबीर कपूर इस समय कैरियर के खराब दौर से गुजर रहे हैं। रणबीर को यह बहुत अच्छे से याद है कि उनके करिअर में जब लोग गलत फिल्में चुनने का आरोप लगाते हैं तो केवल बर्फी (2012) के सही चयन की बात करते हैं।

लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बीच रणबीर का जग्गा जासूस पर बहुत कुछ दांव पर लगा है। यहां तक कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी पूरी फीस भी नहीं ली है और फिल्म की सफलता में से शेयर मांगा है। अगर फिल्म नहीं चली तो रणबीर को हर लिहाज से नुकसान उठाना पड़ेगा।

सूत्रों के मुताबिक इन परिस्थितियों के बीच रणबीर ने यही तय किया है कि वह अनुराग और कैटरीना के शीत युद्ध के बीच चुप्पी साधे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed