Ranbir Alia: आलिया-रणबीर के किचन का वीडियो वायरल, फ्रिज पर दिखे एनिमल मैग्नेट, राहा की तस्वीर ने खींचा ध्यान
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के किचन का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। इसमें फ्रिज पर लगे क्यूट एनिमल मैग्नेट और राहा की खास तस्वीर प्रशंसकों का खासा ध्यान आकर्षित कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर उन चुनिंदा बी-टाउन सेलेब्स में से हैं जो अपने पलों को निजी रखना पसंद करते हैं। शायद इसीलिए उन्होंने अपने मुंबई स्थित आलीशान घर की बालकनी में शादी करने का फैसला किया। हालांकि, अब उनके किचन के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर और आलिया की बेटी राहा के साथ एक प्यारी तस्वीर है। साथ ही क्यूट एनिमल मैग्नेट्स हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
फ्रिज पर लगे दिखे क्यूट मैग्नेट्स
ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में शेफ्स को रणबीर और आलिया समेत राहा के लिए स्वादिष्ट भोजन तैयार करते देखा जा रहा है। वहीं, फ्रिज पर लगे जानवरों के क्यूट मैग्नेट्स को देखकर साफ हो गया है कि जोड़े ने सबकुछ बेटी राहा को ध्यान में रखकर तैयार किया है। साथ ही यह जानवरों के लिए नन्ही राहा के प्रेम को भी दर्शाता है।
दीवार पर लटकी फैमिली पिक्चर
वीडियो को आगे देखने पर, आप दीवार पर लटका हुआ छोटा फोटो फ्रेम देख सकते हैं जिसमें जोड़ा अपनी बेटी राहा को गोद में पकड़े नजर आ रहा है। खास बात ये है कि यह एक हैंडमेड तस्वीर है। आलिया ने रसोई की थीम को मिनिमल लेकिन आई कैची रखा है। साथ ही अलमारियों को भूरे रंग से रंगा गया है जो दीवारों से भी मेल खाती है।
A post shared by The Little Apron By Manasvi Manggal (@thelittle_apron)
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
काम के मोर्चे पर, आलिया 'अल्फा' की शूटिंग पूरी करने के बाद रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' पर काम कर रही हैं। साथ ही खबरें हैं कि वह एक फीचर फिल्म के लिए दिनेश विजान के साथ बातचीत कर रही हैं।
Zakir Hussain: तो उस्ताद जाकिर हुसैन निभाते मुगल-ए-आजम में युवा सलीम का किरदार, बेटे के लिए दोस्त से लड़े पिता
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में
रणबीर कपूर की बात करें तो वह भी फिल्म 'लव एंड वॉर' का हिस्सा हैं। साथ ही आने वाले दिनों में उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' के सीक्वल 'एनिमल पार्क' और फिल्म 'रामायण' में भी देखा जाएगा।
Rashmika Mandanna: सलमान खान-विक्की में से किसके साथ रश्मिका की है स्पेशल बॉन्डिंग, छावा-सिकंदर में आएंगी नजर