फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Animal Actor reacts on Possibilities Of Tamasha Reunion With Deepika Padukone know in detail

Ranbir Kapoor: 'तमाशा' की टीम के साथ जल्द मिलना चाहते हैं रणबीर कपूर, क्या दीपिका पादुकोण भी होंगी शामिल?

Tue, 24 Oct 2023 09:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 24 Oct 2023 09:43 PM IST
सार

रणबीर कपूर इस समय अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' के प्रचार में व्यस्त हैं। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Animal Actor reacts on Possibilities Of Tamasha Reunion With Deepika Padukone know in detail
फिल्म-तमाशा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में अपनी चॉकलेटी बॉय की छवि तोड़ने की जद्दोजहद में लगे अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने लोगों के दिलों-दिमाग में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। रणबीर कपूर इस समय फिल्म का जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और इस बीच अब अभिनेता ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'तमाशा' के रीयूनियन को लेकर खुलकर बात की। 

विज्ञापन

फैन ने रणबीर से पूछा 'तमाशा' को लेकर सवाल
रणबीर कपूर इस समय अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' के प्रचार में व्यस्त हैं। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में, अभिनेता ने एक साक्षात्कार में अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत की, इस दौरान एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या उनकी दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'तमाशा' के रीयूनियन की कोई संभावना है।  
विज्ञापन

Salman Khan: 'ऊपर वाला सिर देखकर सरदारी देता है..' सलमान ने बिशन सिंह बेदी के निधन पर अंगद के लिए लिखा संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


इम्तियाज के कॉन्टैक्ट में नहीं हैं रणबीर
रणबीर कपूर ने फैन के सवाल पर रिएक्ट करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि यह एक अच्छा विचार है। अभिनेता बोले, 'मुझे यह करना चाहिए। उस समय इम्तियाज और मैं बहुत करीब थे क्योंकि हम एक-दूसरे के साथ बहुत काम कर रहे थे। फिर क्या होता है कि हम अलग-अलग प्रोजेक्ट्स से जुड़ गए थे और फिर वे लोग मेरा सर्कल बन जाते हैं और आप उनके साथ बहुत काम करना शुरू कर देते हैं। इसलिए, मैं सही में इम्तियाज के कॉन्टैक्ट में नहीं हूं।'
Ranbir Kapoor: एनिमल ने बदल दी रणबीर कपूर की जीवनशैली, वायरल वीडियो में अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

'तमाशा' की टीम से जल्द मिलना चाहते हैं रणबीर
रणबीर ने आगे कहा, 'तमाशा का प्रभाव हम सभी की कल्पना से कहीं अधिक है। लेकिन यह तब उस तरह का प्रभाव छोड़ने में असफल रही थी।' आखिर में रणबीर कपूर ने कहा कि वह टीम तमाशा के साथ फिर से जुड़ना पसंद करेंगे और यह भी उम्मीद करते हैं कि दीपिका और इम्तियाज सहित पूरी टीम अगली बार एक साथ यह इंटरव्यू करेगी। बता दें, 'तमाशा' साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही थी।
Rajinikanth Lookalike: चाय बेचते हैं रजनीकांत के हमशक्ल सुधाकर प्रभु, सुपरस्टार से समानता देखकर फैंस भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed