फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Kapoor and Alia Bhatt seen with Anand Piramal Raha Kapoor Krishna ambani piramal go viral

Ranbir Kapoor: आनंद पिरामल के साथ नजर आए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, राहा और कृष्णा की तस्वीर वायरल

Sat, 16 Nov 2024 02:36 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 16 Nov 2024 02:36 PM IST
सार

आनंद पिरामल के साथ रणबीर कपूर के साथ वीकेंड पर नजर आए। इस दौरान आलिया भट्ट भी दिखाई दीं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Kapoor and Alia Bhatt seen with Anand Piramal Raha Kapoor Krishna ambani piramal go viral
रणबीर कपूर आनंद पिरामल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट वीकेंड पर आनंद पिरामल और उनकी बेटी कृष्णा अंबानी पिरामल के साथ नजर आए। रणबीर इस दौरान अपनी भी राहा को गोदी में लिए हुए थे, साथ ही एक दूसरे से बात करते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन

एक साथ नजर आए
16 नवंबर को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में आलिया और रणबीर काले कपड़े पहनें। भारी सुरक्षा के बीच अपनी बेटी राहा के साथ मुंबई की सड़कों पर टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर, आनंद पिरामल और ईशा पीरामल की बेटी कृष्णा के बीच एक दिल को छू लेने वाला पल भी कैद हुआ है। आनंद कृष्णा को गोद में लिए बॉलीवुड जोड़े के आगे चलते नजर आए।
 

BB 18 Promo: 'बिग बॉस 18' में सलमान खान ने की दमदार वापसी, अविनाश-दिग्विजय को लगाई जोरदार लताड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर
खबरों की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वार' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आ रहे हैं। ये फिल्म थिएटर में क्रिसमस 2025 पर रिलीज होगी। पहली फिल्म दिवाली 2026 और दूसरी फिल्म दिवाली 2027 को थिएटर में रिलीज होगी। इस फिल्म को नितेश तिवारी निर्देशित कर रहे हैं। रणबीर और विक्की पहली बार किसी फिल्म में साथ काम नहीं कर रहे हैं, पहले भी वह 'संजू' में साथ नजर आ चुके हैं।
 

Nayanthara: सोशल मीडिया पर नयनतारा ने की अभिनेता धनुष की खूब आलोचना, जानिए क्या है वजह?

 

विज्ञापन

इससे पहले बेटी के जन्मदिन पर की थी पोस्ट
आलिया ने अपनी लाडली के दूसरे बर्थडे 6 नवंबर, 2024 के दिन एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो कुछ ही महीने की दिख रही है। साथ में रणबीर भी बेटी को निहारते दिख रहे हैं और लाडली अपनी मां के सीने से चिपकी दिख रही हैं। इस तस्वीर में राहा अपनी मां आलिया की बाहों में शांति से सोती हुई दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed