सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor opened up on dating two successful actresses says this became a big part of his public identity

Ranbir Kapoor: 'मुझे चीटर का टैग दिया गया', रणबीर ने अपनी लव लाइफ पर की बात, कहा- लोगों को पूरी कहानी नहीं पता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 27 Jul 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

अभिनेता ने बताया कि उन्हें इस चीज से तब परेशानी हुई, जब यह उनके माता-पिता के पास पहुंची और इससे उन्हें प्रॉब्लम होने लगी। अभिनेता ने कहा, "मेरे पेरेंट्स न्यूजपेपर खोलते थे और पढ़कर परेशान होते थे तो मुझे उस चीज से दिक्कत थी।"

Ranbir Kapoor opened up on dating two successful actresses says this became a big part of his public identity
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

रणबीर कपूर ने हाल ही में, निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में दो सफल अभिनेत्रियों को डेट करने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इन अभिनेत्रियों को डेट करना उनकी सार्वजनिक पहचान का एक बड़ा हिस्सा बन गया। इसके अलावा, रणबीर ने उन पर लगे 'धोखाधड़ी' के आरोपों के बारे में भी बात की, जिसमें बताया गया कि 'प्ले बॉय' और 'चीटर' के टैग ने उन्हें निजी रूप से कैसे प्रभावित किया। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
Trending Videos


रणबीर ने अपनी लव-लाइफ पर की बात
अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा, “जब मैंने शुरुआत की, तो मुझे हमेशा एक प्लेबॉय के रूप में देखा जाता था, जो सिर्फ अभिनेत्रियों को डेट करता था। मैं आपको बता दूं कि मैं 2000 से 2003 तक तीन साल नौ महीने तक NYC में था। मैंने एक भी लड़की को डेट नहीं किया। मैं हमेशा एक आशिक था। इसलिए, जब मैं न्यूयॉर्क के लिए निकला, तो मैंने खुद को यह विश्वास दिलाया कि स्कूल में मेरी पहली गर्लफ्रेंड थी, भले ही मैं उसके साथ नहीं था। मैंने खुद को यह विश्वास दिलाया कि वह मेरे जीवन का प्यार थी और अब यह खत्म हो गया है, चलो बस काम पर ध्यान दें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता ने कहा कि लोगों को नहीं पता पूरी कहानी
रणबीर ने आगे कहा, "मैंने दो बहुत सफल अभिनेत्रियों को डेट किया और बस यही मेरी पहचान बन गई कि मैं एक प्लेबॉय हूं। मुझे अपने जीवन के एक बहुत बड़े हिस्से के लिए चीटर का टैग दे दिया गया था। मुझे इसकी परवाह नहीं है क्योंकि यह पूरी तरह सच नहीं है। लोग पूरी कहानी नहीं जानते हैं और मैं इस तरह के किसी व्यक्ति के बारे में कभी पब्लिकली बात नहीं करूंगा क्योंकि यह बहुत निजी बात है। लेकिन, अगर इससे उस व्यक्ति को खुशी मिलती है तो मुझे उस इंसान से कोई भी दिक्कत नहीं है।"

पेरेंट्स की परेशानी से होती थी दिक्कत
अभिनेता ने बताया कि उन्हें इस चीज से तब परेशानी हुई, जब यह उनके माता-पिता के पास पहुंची और इससे उन्हें प्रॉब्लम होने लगी। अभिनेता ने कहा, "मेरे पेरेंट्स न्यूजपेपर खोलते थे और पढ़कर परेशान होते थे तो मुझे उस चीज से दिक्कत थी। हालांकि, मुझे नहीं लगता यह पढ़कर उन्हें कोई दिक्कत होती थी, लेकिन मुझे ऐसा लगता था। बाद में मुझे लगा कि लोगों ने मुझे अपना लिया है। ऐसे में वह मेरे बारे में अच्छी या बुरी बातें कह सकते हैं।"
 

Sajid Khan Mother Death: साजिद खान के घर दुख बांटने पहुंचे बॉलीवुड सितारे, व्यक्त की शोक संवेदना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed