फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor reaction on alia bhatt privacy private pics incident report says he will take action against it

Ranbir kapoor: आलिया की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने से रणबीर कपूर नाराज, एक्शन लेने की तैयारी में अभिनेता!

Thu, 23 Feb 2023 04:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 23 Feb 2023 04:07 PM IST
सार

आलिया की प्राइवेट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने पर रणबीर कपूर नाराज हैं। रणबीर जल्द ही मीडिया पोर्टल के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor reaction on alia bhatt privacy private pics incident report says he will take action against it
रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, बीते दिनों अभिनेत्री की कुछ प्राइवेट तस्वीरें एक न्यूज पोर्टल के दो लोगों ने चोरी-छिपे कैमरे में कैद कर ली थी और इसे पोस्ट भी कर दिया था। यह तस्वीरें तब की थीं, जब वह अपने कमरे में बैठी हुई थीं। इस बात पर आलिया भड़क गई थीं और इंस्टाग्राम पर न्यूज पोर्टल की जमकर क्लास लगाई थी। अब आलिया के पति और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन

Ranbir Kapoor reaction on alia bhatt privacy private pics incident report says he will take action against it
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया की प्राइवेट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने पर रणबीर कपूर नाराज हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर जल्द ही मीडिया पोर्टल के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में हैं। फिलहाल, वह इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही, आने वाली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में बिजी हैं।

Vijay Anand: भाई को बनाया स्टार, भांजी से की शादी, विवादों में रही इस फिल्ममेकर की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor reaction on alia bhatt privacy private pics incident report says he will take action against it
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media

इस मामले की खबर रणबीर को आलिया के इंस्टा पोस्ट से पता चली, जिसके बाद अभिनेता ने अपने घर की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि इस तरह की घटनाएं आगे ना हो। वह अपनी पत्नी की प्राइवेसी को लेकर काफी सख्त हैं। इस बात से रणबीर खुद उदास हैं, क्योंकि वह मीडिया से अक्सर अच्छे रिश्ते बनाते हैं, लेकिन इस बार की घटना को लेकर वह गंभीर हैं।

Selfiee Box Office Prediction: 'पठान' के सामने टिक पाएगी अक्षय कुमार की 'सेल्फी', पहले दिन कितनी होगी कमाई?

विज्ञापन

Ranbir Kapoor reaction on alia bhatt privacy private pics incident report says he will take action against it
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

आलिया के साथ हुई घटना पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। अनुष्का शर्मा ने कहा था कि यह पहली बार नहीं है, जब इन लोगों ने ऐसी हरकत ही हो। करीब दो साल पहले भी हम लोगों ने उन्हें इस तरह की चोरी छिपे हमारी भी तस्वीरें लेते देखा था। वहीं, अर्जुन कपूर, करण जौहर और जान्हवी कपूर भी इस मामले में आलिया का समर्थन करते नजर आए।

Kanak Rele: पद्मभूषण-पद्मश्री से सम्मानित क्लासिकल डांसर कनक रेले का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed