Kareena-Rani: करीना कपूर-रानी मुखर्जी एक साथ आईं नजर, व्हाट वीमेन वांट के आगामी एपिसोड में दिखेंगी एक्ट्रेस
व्हाट वीमेन वांट के चौथे सीजन के आने वाले एपिसोड में रानी मुखर्जी नजर आएंगी। रानी मुखर्जी से पहले रणबीर कपूर भी इस शो में नजर आ चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीना कपूर और रानी मुखर्जी को शनिवार को मुंबई में साथ देखा गया था। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी करीना के टॉक शो व्हाट वीमेन वांट के आने वाले एपिसोड में नजर आएंगी। यह शो का चौथा सीजन है। रानी मुखर्जी से पहले रणबीर कपूर भी इस शो में नजर आ चुके हैं।
पैपराजी के आगे पोज देते नजर आईं रानी और करीना
शो के आने वाले एपिसोड के लिए करीना ब्लैक शर्ट और पैंट में नजर आईं है, तो वहीं रानी मुखर्जी हरे रंग की समर प्रिंटेड ड्रेस में दिखाई दी हैं। दोनों ही एक्ट्रेस अपने अपने लुक में कमाल लग रही हैं। एक्ट्रेस पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर में रानी और करीना ने एक दूसरे को पकड़ा हुआ है तो वहीं, दूसरी तस्वीर में क्लैपरबोर्ड पकड़े हुए हैं।
Mahesh Bhatt: जब बेइंतहा शराब पीकर फुटपाथ पर ही सो गए थे महेश भट्ट, बोले- मैं तो नशेड़ी हो गया था...
करीना रानी कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
करीना और रानी 2000 दशक से बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिनमें कभी खुशी कभी गम, मुझसे दोस्ती करोगे, तलाश-द आन्सर लाइज विदिन, एलओसी-कारगिल, युवा और भी कई फिल्मों शामिल हैं।
Rakhi Sawant: 'झूठा' सॉन्ग के लॉन्च पर फूट फूट कर रोईं राखी सावंत, बोलीं-क्या मैं इंसान नहीं हूं?
रानी मुखर्जी मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के प्रमोशन में है व्यस्त
रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया है। रानी के अलावा, इसमें अनिर्बान भट्टाचार्य, जिम सर्भ और नीना गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 17 मार्च को सिनेमाघरों में नजर आएगी। वहीं, करीना भी अपनी अगली फिल्म सुजॉय घोष के साथ द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स कर रही हैं, इसके अलावा एक्ट्रेस के पास हंसल मेहता की द बकिंघम मर्डर्स, रिया कपूर की फिल्म द क्रू भी शामिल है।
Sawara Bhaskar: स्वरा-फहाद की शादी की तैयारियां शुरू, सलवार सूट में पति संग ढोल पर थिरकती नजर आईं अभिनेत्री