फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rani Mukerji on Black OTT Release Says It is hugely gratifying to Amitabh Bachchan Film receiving so much love

Black On OTT: ओटीटी पर ब्लैक को मिल रहे प्यार से खुश हैं रानी मुखर्जी, कहा- 'मेरे लिए बेहद ही खास है ये फिल्म'

Tue, 06 Feb 2024 02:32 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 06 Feb 2024 02:32 PM IST
सार

रविवार, 4 फरवरी को फिल्म 'ब्लैक' ने अपनी रिलीज के 19 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर जश्न मनाते हुए निर्माताओं ने फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया है।

विज्ञापन
Rani Mukerji on Black OTT Release Says It is hugely gratifying to Amitabh Bachchan Film receiving so much love
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म 'ब्लैक' ओटीटी पर रिलीज हो गई है। रविवार, 4 फरवरी को यह फिल्म यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली की फिल्म अपनी रिलीज के 19 साल बाद हाल ही में ओटीटी पर रिलीज की गई है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी के अभिनय प्रदर्शन को खूब सराहा गया था। हाल ही में रानी ने फिल्म को ओटीटी पर मिल रहे प्यार के लिए खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन


फिल्म के ओटीटी रिलीज से खुश हैं रानी

'ब्लैक' में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक दिव्यांग लड़की का किरदार निभाया था। 'ब्लैक' में अभिनेत्री के शानदार अभिनय ने सबका दिल जीत लिया था। रविवार, 4 फरवरी को इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 19 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर जश्न मनाते हुए निर्माताओं ने फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया है। फिल्म के ओटीटी पर दस्तक देने के बाद रानी मुखर्जी के पास फैंस की प्रतिक्रिया की बाढ आ गई है।  

विज्ञापन


4000 Episodes Of TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ी बड़ी उपलब्धि, शो ने पूरे किए 4000 एपिसोड

विज्ञापन
विज्ञापन
 
'ब्लैक' को मिल रहे प्यार पर जताई खुशी

फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए रानी मुखर्जी बेहद खुश हैं। इसे लेकर रानी ने कहा, 'यह बहुत खुशी की बात है कि 'ब्लैक' को 19 साल बाद भी ओटीटी पर दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है। यह फिल्म मेरी फिल्मोग्राफी में बेहद ही खास जगह रखती है। अमिताभ बच्चन के साथ काम करना और मेरे हमेशा से पसंदीदा फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के निर्देशन का अनुभव कुछ ऐसा है, जो हमेशा मेरे साथ रहेगा।'


दर्शक अपनी स्क्रीन पर देख पाएंगे 'ब्लैक' का जादू

रानी मुखर्जी ने आगे कहा, 'मुझे खुशी है कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ गई है। वे सभी जो 19 साल पहले इसके रिलीज होने पर सिनेमाघरों में 'ब्लैक' का जादू नहीं देख पाए थे। वे अब इसे अपनी स्क्रीन पर देख पाएंगे। अपने काम को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचते देखना हमेशा सुखद होता है।' 

TBMAUJ: शाहिद-कृति की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed