फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Rohit Shetty came together again For Cirkus Starts Shoots

रोहित ने भी रणवीर के साथ शुरू की अपनी इस फिल्म की शूटिंग, शाहरुख की तरह गुपचुप हुआ शुभारंभ

Wed, 18 Nov 2020 03:17 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 18 Nov 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Rohit Shetty came together again For Cirkus Starts Shoots
रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपना अलग तरह का सिनेमा बनाने के लिए पहचाने जाने वाले निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग बीते सोमवार से शुरू कर दी है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक रोहित शेट्टी ने अपना पहला शेड्यूल मुंबई स्थित महबूब स्टूडियोज में फिल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा के साथ शुरू किया है। देश के मौजूदा माहौल को देखते हुए रोहित ने फिल्म का मुहूर्त बहुत ही शांत माहौल में किया जिससे उनके ऊपर लोगों का ध्यान न जाए। इस फिल्म का शुभारंभ ठीक वैसे हुआ जैसे इस बुधवार को गुपचुप तरीके से शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'पठान' का किया।

विज्ञापन


कुछ समय पहले रोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी कि वह विलियम शेक्सपियर के लिखे नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित एक फिल्म 'सर्कस' बनाएंगे। इस नाटक पर आधारित एक फिल्म गुलजार भी बना चुके हैं जिसका शीर्षक 'अंगूर' है। रोहित की फिल्म के लिए मुख्य अभिनेता के रूप में रणवीर सिंह का नाम सामने आया और अभिनेत्री रहेंगी पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस। फिल्म की शुरुआत में जैकलीन फिलहाल इस शेड्यूल का हिस्सा नहीं बन पाई हैं क्योंकि वह इस समय अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग सैफ अली खान, यामी गौतम और अर्जुन कपूर के साथ धर्मशाला में कर रही है। जल्द ही वह सर्कस की टीम का हिस्सा बनेंगी।

विज्ञापन

Ranveer Rohit Shetty came together again For Cirkus Starts Shoots
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रोहित ने 'सर्कस' का पहला शेड्यूल मुंबई में शुरू किया है और उसके बाद वह रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद भी जाएंगे। एक शेड्यूल उन्होंने गोवा के लिए भी तय कर रखा है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह दोहरा किरदार निभाने वाले हैं। यह दूसरा मौका है जब रोहित और रणवीर एक साथ एक फिल्म में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह वर्ष 2018 में आई फिल्म 'सिम्बा' में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म रोहित की पुलिस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त रही। रोहित की इसी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त 'सूर्यवंशी' के रूप में तैयार है। अक्षय कुमार की यह फिल्म सिनेमाघरों में अगले साल जनवरी से मार्च के बीच में रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed