फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Alia bhatt starrer Rocky Aur Rani ki prem kahani release on ott platform amazon prime

RARKPK OTT: ओटीटी पर आ गई ‘रॉकी-रानी की प्रेम कहानी’, जानें कब और कहां देखे रणवीर-आलिया की फिल्म

Thu, 14 Sep 2023 02:41 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 14 Sep 2023 02:41 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर बवाल काटने के लिए तयार है।

विज्ञापन
Ranveer Singh Alia bhatt starrer Rocky Aur Rani ki prem kahani release on ott platform amazon prime
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर बवाल काटने के लिए तयार है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित रही। दर्शकों की तरफ से फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। वहीं बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब यह मल्टीस्टारर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

बता दें कि करण जौहर की यह फिल्म इस हफ्ते की शुरुआत में ही अमेजन प्राइम वीडियो पर आ चुकी है। फिलहाल दर्शकों को फिल्म को देखने के लिए पैसे देने पड़ेंगे। अगले 30 दिनों तक रेंट पर आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसके बाद ओटीटी पर आप फ्री में इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के मजे ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh Alia bhatt starrer Rocky Aur Rani ki prem kahani release on ott platform amazon prime
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने ओटीटी रिलीज से पहले फिल्म में 10 मिनट का सीन जोड़ा है। वहीं सोशल मीडिया पर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक डिलीटेड सीन शेयर किया है। जिस से यह साफ है की आप ओटीटी पर डिलीट सीन्स भी देख सकते है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन

फिल्म की बात करें तो, यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, साथ ही इसमें कॉमेडी और रोमांस का भी तड़का है। रणवीर और आलिया के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन सहित फिल्म जगत के दिग्गज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed