{"_id":"5ab4ae1d4f1c1bbc758b7154","slug":"ranveer-singh-and-deepika-padukone-pre-wedding-photoshoot-viral-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका-रणवीर का हुआ 'प्री-वेडिंग फोटोशूट', सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका-रणवीर का हुआ 'प्री-वेडिंग फोटोशूट', सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें
Fri, 23 Mar 2018 02:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
deepika ranveer marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों वेडिंग लुक में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को उनका 'प्री-वेडिंग फोटोशूट' बताया जा रहा है।
2 of 4
deepika ranveer marriage
इससे पहले इन तस्वीरों को देखकर आप भी अपनी कुछ राय बनाए तो हम आपको बता दें कि यह बिल्कुल सच नहीं है। दरअसल आए दिन दोनों की सगाई और शादी की खबरों को देखते हुए एक फैन ने बड़ी खूबसूरती से फोटोशॉप कर दोनों की शादी का लुक तैयार किया है। इतना ही नहीं फोटोशॉप का इस्तेमाल कर इस फैन ने एक्सपेरिमेंट करते हुए दोनों की कई तस्वीरें तैयार की हैं।
3 of 4
deepika ranveer marriage
बता दें, दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी के लाखों फैन्स हैं और सभी को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को 'दीपवीर' के नाम से भी जाना जाता है। इन वायरल तस्वीरों के साथ कई सारे हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं, जिनमें #deepveer #deepikapadukon #ranveer #ranveersinghfanclub #deepikapadukone शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Deepika Padukone
इन खूबसूरत तस्वीरों को दीपिका पादुकोण के एक फैन सिद्धांत ने तैयार किया है। उनके द्वारा बनाई गई इन तस्वीरों को देखकर फैंस में दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। वैसे, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के परिवार वाले जोरों शोरों से शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं खबर है कि दीपिका शादी की शॉपिंग करने अपने घर बेंगलुरू गई हुईं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।