फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Ranveer Singh Car Accident and Ranbir Kapoor start shooting of film Shamshera

रणवीर सिंह की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, रणबीर कपूर ने शुरू किया अपनी इस फिल्म का काम

Fri, 16 Oct 2020 01:35 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 16 Oct 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Car Accident and Ranbir Kapoor start shooting of film Shamshera
रणवीर सिंह और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

जोशीले अभिनेता रणवीर सिंह की कार बृहस्पतिवार को मुंबई की सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उस समय कार में खुद रणवीर भी सवार थे। जैसे ही उनकी गाड़ी से दूसरा वाहन टकराया तो वह तुरंत अपनी गाड़ी से बाहर निकले और दुर्घटना का मुआयना करने लगे। इस भिड़ंत को देखकर मौके पर लोगों की काफी भीड़ भी जमा हो गई और इसी बीच यह पूरा वाकया मीडिया के कैमरों ने भी कैद कर लिया।

विज्ञापन


दरअसल, रणवीर सिंह अपने घर से यश राज फिल्म्स स्टूडियोज जा रहे थे। उसी वक्त रास्ते में उनकी कार को पीछे से एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मारी। इस टक्कर से जैसे ही तेज आवाज हुई, वैसे ही तुरंत रणवीर अपनी गाड़ी से बाहर निकले और उन्होंने मोटरसाइकिल वाले और अपनी गाड़ी के हताहत होने की पूरी जानकारी ली। उन्होंने खुद पूरे मामले को संभाला और सब कुछ ठीक है, सुनिश्चित करने के बाद ही वह अपनी गाड़ी लेकर वहां से निकले।
विज्ञापन


View this post on Instagram

Chota sa accident and all's well 🙏 #ranveersingh in Mumbai today #Thursday #manavmanglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh Car Accident and Ranbir Kapoor start shooting of film Shamshera
रणबीर कपूर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मौके पर ही मीडिया के कैमरों ने और लोगों ने इस घटना को कैमरा में कैद कर लिया। बाद में इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इस घटना के इतर अभिनेता रणबीर कपूर भी यशराज फिल्म्स स्टूडियोज पहुंचे और उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'शमशेरा' का काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म का निर्माण यशराज स्टूडियोज के बैनर तले हो रहा है और रणबीर के साथ इस फिल्म में संजय दत्त भी मुख्य भूमिका निभाएंगे।

अपने कैंसर के इलाज को शुरू करवाने की वजह से संजय ने फिल्म 'शमशेरा' से अपना काम जल्दी जल्दी खत्म कर दिया है। कुछ ही दिन पहले उन्होंने यशराज स्टूडियोज जाकर अपने बचे हुए दृश्य पूरे किए। अब रणबीर कपूर ने भी इस फिल्म पर अपना काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा रणबीर के पास धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी है। यहां वह आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रणबीर कपूर को श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की भी एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

‘पृथ्वीराज’ के सेट से आई अक्षय और मानुषी की जोड़ी की पहली तस्वीर, दोनों की केमिस्ट्री दिल जीत लेगी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed