फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh completed 10 Years in Hindi film industry

रणवीर सिंह के हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे, इन फिल्मों के किरदारों ने बना दिया इंडस्ट्री का ‘बाजीराव’

Thu, 10 Dec 2020 08:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 10 Dec 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh completed 10 Years in Hindi film industry
रणवीर सिंह - फोटो : फिल्म

अपने अभिनय के साथ साथ अतरंगी अंदाज के लिए मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने 10 साल पहले आज (10 दिसंबबर) ही के दिन बॉलीवुड में कदम रखा था। रणवीर सिंह कभी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी फैशन सेंस को लेकर। उनके कपड़ों को लेकर कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है लेकिन इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता और वह सिर्फ अपने काम पर ध्यान लगाते हैं। रणवीर का मानना है कि 'आप सफल हों या असफल, लोग आपके बारे में बातें करेंगे। उससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए।' मुंबई में जन्मे रणवीर सिंह की शुरुआती पढ़ाई यहीं से हुई। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के इंडियाना यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ ऑर्ट्स की डिग्री ली। कॉलेज के दौरान वह स्टेज और डिबेट शोज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपना करियर फिल्मों में बनाने के बारे में सोचा।

विज्ञापन

फिल्मी करियर की शुरुआत

अमेरिका में पढ़ाई के दौरान रणवीर ने एक्टिंग क्लासेस भी ज्वॉइन कर लिया। साल 2007 में वह मुंबई वापस आए और यहां एक एड एजेंसी के लिए कॉपीराइटर के तौर पर जुड़ गए। करीब एक साल तक उन्होंने कई विज्ञापनों के लिए लिखने का काम किया। कॉपीराइटर के तौर पर उनकी मुलाकात 'साथिया' फिल्म के निर्देशक शाद अली से हुई। दोनों में दोस्ती हुई और रणवीर, शाद अली को असिस्ट करने लगे। रणवीर को तो अभिनय के क्षेत्र में जाना था तो उन्होंने फिर से इस पर ध्यान देना शुरू किया और मुंबई के किशोर नमित कपूर  एक्टिंग स्कूल में एडमिशन ले लिया। इसके बाद वे पृथ्वी थियेटर से भी जुड़े। एक दिन उन्हें पता चला कि यशराज फिल्म्स अपनी नई फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए एक अभिनेता की तलाश  कर रही है। वह कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से मिले और ऑडिशन दिया। यहीं से रणवीर की किस्मत खुल गई और वह फिल्म के लिए चुन लिए गए। तब से लेकर अब तक रणवीर ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। तो चलिए नजर डालते हैं उनकी बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट पर।

विज्ञापन

किरदार- बिट्टू शर्मा
फिल्म- बैंड बाजा बारात (2010)

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'बैंड बाजा बारात' 10 दिसंबर 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थी। पहली ही फिल्म से रणवीर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इसमें उनके किरदार का नाम बिट्टू शर्मा था। वेडिंग प्लानर के इर्द गिर्द बुनी गई इस फिल्म में उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया।
  
किरदार- वरुण श्रीवास्तव
फिल्म- लुटेरा (2013)

इस पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह के अभिनय को समीक्षकों ने बहुत सराहा। पहले रणवीर ने निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी को इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। उन्हें लगा था कि वह इस किरदार को अच्छे से नहीं निभा पाएंगे। बाद में मोटवानी ने उन्हें फिर से पटकथा समझाई तब जाकर रणवीर फिल्म के लिए माने। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।
 
किरदार- राम राजाड़ी
फिल्म- गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013)

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी विवादों में रही। रणवीर सिंह के साथ पहली बार इसमें दीपिका पादुकोण की जोड़ी पर्दे पर नजर आई। इसी फिल्म के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। फिल्म में रणवीर एक राजस्थानी लड़के राम राजाड़ी के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए रणवीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

किरदार- बिक्रम बोस
फिल्म- गुंडे (2014)

यशराज बैनर के तले बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, सौरभ शुक्ला और पंकज त्रिपाठी नजर आए। फिल्म की कहानी बिक्रम और बाला नाम के दो मुंह बोले भाइयों की है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि 'लुटेरा' और 'गोलियों की रासलीला राम- लीला' के बाद यह तीसरी फिल्म थी जिसमें अंत में रणवीर के किरदार की मौत हो जाती है।


किरदार- पेशवा बाजीराव
फिल्म- बाजीराव मस्तानी (2015)

रणवीर सिंह ने अपने किरदार में फिट होने के लिए सिर के बाल भी मुंडवा दिए थे। बताया जाता है कि किरदार में ढलने के लिए उन्होंने खुद को 21 दिन होटल के कमरे  में बंद रखा था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दिखाई दिए।
 
किरदार- अलाउद्दीन खिलजी
फिल्म- पद्मावत (2018)

फिल्म शूटिंग से लेकर रिलीज होने तक पद्मावत विवादों में रही। रणवीर सिंह इस फिल्म में मुगल सम्राट अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आए। पर्दे पर रणवीर सिंह ने खिलजी के किरदार को बखूबी निभाया। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। रणवीर के अलावा इसमें दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका थी।
 
किरदार- संग्राम भालेराव
फिल्म- सिंबा (2018)

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर एक रिश्वतखोर इंस्पेक्टर संग्राम भालेराव के किरदार में नजर आए। संग्राम के साथ कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं कि वह अचानक से अन्याय का दुश्मन बन जाता है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सोनू सूद, सारा अली खान और आशुतोष राणा ने अहम भूमिका निभाई।

किरदार- मुराद अहमद
फिल्म- गली ब्वॉय (2019)

रणवीर सिंह की इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया। कहानी के अनोखेपन की वजह से इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर में भी भेजा गया। फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर के रूप में नजर आए। उसका नाम मुराद अहमद होता है। रणवीर सिंह के साथ फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय राज और विजय वर्मा जैसे शानदार कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म के लिए रणवीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed