'धुरंधर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन ने भी बिखेरा जलवा
Dhurandhar Trailer Launch: मुंबई में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ। इसमें रणवीर के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन और फिल्म के कई एक्टर्स शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘धुरंधर’ की पूरी स्टार कास्ट ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शिरकत की। रणवीर सिंह काफी एक्साइटेड नजर आए। साथ ही आर. माधवन और अर्जुन रामपाल ने भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया।
फिल्म से हटकर रहा रणवीर सिंह का लुक
फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर रणवीर सिंह ने स्टेज पर फिल्म के एक सीन को रिक्रिएट किया। स्टेज पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी मौजूद नजर आई। सभी रणवीर के लिए तालियां बजा रहे थे।
विज्ञापन विज्ञापन
आर. माधवन और अर्जुन रामपाल का दिखा स्वैग
फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर रिलीज के बाद रणवीर के अलावा सबसे ज्यादा चर्चा आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की हो रही है। ट्रेलर लॉन्च इवेट पर भी दोनाें का जलवा देखने को मिला। पैपराजी दोनों एक्टर की फोटो क्लिक करने को लेकर एक्साइटेड दिखे।
संजय दत्त की कमी रणवीर ने डायलॉग बोलकर पूरी की
इवेंट में संजय दत्त नहीं आए। ऐसे में रणवीर सिंह ने फिल्म 'धुरंधर' में बोला गया, उनका डायलॉग बोला। इस डायलाॅग पर खूब तालियां बजीं।
View this post on Instagram