RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर की अदाकारी से खुश हुईं श्वेता बच्चन, तोहफे में दिया पेंडेंट
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह की अदाकारी खूब पसंद आई और उन्होंने खुश होकर उन्हें खास चीज तोहफे में दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' आखिरकार 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। वहीं दोनों सितारों के प्रदर्शन को भी दर्शकों ने सराहा। वहीं बात करें फिल्म की कहानी की तो इसे इंडस्ट्री के सेलेब्स और समीक्षकों द्वारा मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में रणवीर और आलिया की अदाकारी इंडस्ट्री के कुछ सितारों और हस्तियों को बहुत ज्यादा पसंद आई। जी हां, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन को फिल्म में रणवीर सिंह की अदाकारी खूब पसंद आई और उन्होंने खुश होकर रणवीर को खास चीज तोहफे में दी है।
फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्क्रीनिंग' का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्वेता बच्चन और रणवीर सिंह का मस्ती भरा और भावुक एक पल कैद हुआ है। श्वेता और रणवीर को गले में पेंडेंट से सजे नेकलेस को पहनाती हुई नजर आ रही हैं। इस तोहफे को पाकर अभिनेता भी खुश हो जाते हैं और श्वेता को गले लगाकर धन्यवाद देते हैं। यह वायरल वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Dream Girl 2: 'हाय! चंकी पांडे आखिर आप भी बन ही गए पूजा के फंकी आशिक', ड्रीम गर्ल 2 का मजेदार प्रोमो हुआ जारी
वायरल वीडियो को देख फैंस भी श्वेता बच्चन और रणवीर सिंह की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह बहुत अच्छा है।' एक यूजर ने लिखा, 'रणवीर कितने पॉजिटिव वाइब वाले इंसान हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'श्वेता बच्चन का मन बहुत कोमल है।'
Rajinikanth: रजनीकांत ने शराब पीने को माना जीवन की सबसे बड़ी गलती, बोले- लत नहीं लगती तो मैं भी करता समाज सेवा
वहीं, बात करें फिल्म की तो 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, अभिनेत्री जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य किरदार में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है, जो इस फिल्म के जरिए सात साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठे हैं।
Salman Khan: शो में आपा खोने के बाद भी क्यों बिग बॉस में वापस लौट आते हैं सलमान खान? भाईजान ने बताई वजह