फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer singh launches online education app eduauraa availiable on android ios ZEE5 and web browser

रणवीर सिंह ने लॉन्च किया ऑनलाइन एजुकेशन ऐप एड्यूऔरा, अब एंड्रॉयड, आईओएस, जी5, वेब ब्राउजर पर उपलब्ध

Thu, 17 Sep 2020 02:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 17 Sep 2020 02:20 PM IST
सार

  • रणवीर सिंह लॉन्च की ऑनलाइन एज्युकेशन एप।
  • 'एड्यूऔरा' से घर बैठे हो सकेगी पढ़ाई।

विज्ञापन
Ranveer singh launches online education app eduauraa availiable on android ios ZEE5 and web browser
रणवीर सिंह के साथ ‘एड्यूऔरा’ की संस्थापक व सीईओ आकांक्षा चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रणवीर सिंह देश के सबसे बड़े सेलेब्रिटी ब्रांड अंबेसडर में से एक हैं। उनकी फिल्में लगातार करोड़ों की कमाई के रिकॉर्ड बना रही हैं। दर्शक भी उनकी आगामी फिल्मों ‘83’ और ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज को लेकर बेताब हैं। रणवीर सिंह ने अपनी छवि एक जिम्मेदार इंसान की बनाई है और तभी तो वह जिस ब्रांड के साथ जुड़ते हैं, उसकी क्वालिटी पर लोग तुरंत भरोसा कर लेते हैं। रणवीर ने अब लोगों को घर बैठे शिक्षा मुहैया कराने का बीड़ी उठाया है और ये काम करने के लिए उनके साथ जुड़ी है ‘एड्यूऔरा’ की कुशल, काबिल और प्रशिक्षित टीम।

विज्ञापन


विज्ञापन


‘एड्यूऔरा’ एक प्रीमियम डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है। इसकी संस्थापक और सीईओ हैं आकांक्षा चतुर्वेदी। एक लीडर के तौर पर आकांक्षा इसे देश के घर घर तक पहुंचाना चाहती हैं। इस ऐप का मकसद विश्व स्तरीय तकनीक का इस्तेमाल कर भारत के हर कोने में किफायती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। ‘एड्यूऔरा’ को इस मामले में बढ़त मिली है इसके नंबर वन देसी ओटीटी ऐप ZEE5 के साथ जुड़ने से।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा और मनोरंजन को लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘एड्यूऔरा’ की ZEE5 के साथ रणनीतिक साझेदारी है। जी5 की देश भर में 7.50 करोड़ घरों तक सीधी पहुंच है। एड्यूऔरा का एजुकेशनल कंटेंट देश में प्रचलित नौ बोर्ड्स के पाठ्यक्रम को हिंदी और अंग्रेजी में कवर करता है। ये एप्लिकेशन कक्षा छह से 10 के छात्रों को चार महत्वपूर्ण विषयों में कंटेंट मुहैया कराता है जो हैं, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान।

इस बारे में ‘एड्यूऔरा’ के ब्रांड अंबेसडर रणवीर सिंह कहते हैं, “जब आकांक्षा ने मुझे ‘एड्यूऔरा’ और शिक्षा को लोकतांत्रिक बनाने के अपने नजरिए के बारे में बताया तो मुझे भी कुछ ऐसा करने का एहसास हुआ। ‘एड्यूऔरा’ इस देश में हर बच्चे को अपना भाग्य बनाने और छा जाने की आजादी देगा। भारत में हर बच्चे को अगर सही शिक्षा मिलती है तो वह सभी कठिनाइयों को पार कर अपनी आकांक्षाओं को पूरा जरूर कर पाएंगे। मैं इस यात्रा का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं और मैं ‘एड्यूऔरा’ को उनके मिशन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

पढ़ें: रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म से जुड़ा ऋतिक रोशन का नाम, जानिए वायरल खबर की पूरी सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed