फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh record label IncInk released a special song For Rape Victims name Black

रणवीर सिंह के रैपर ने गाया गाना, 'दूसरी थी दुनिया उस परी की, लो वापस वो घर गई...'

Wed, 07 Oct 2020 06:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 07 Oct 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh record label IncInk released a special song For Rape Victims name Black
रणवीर सिंह के रैपर ने गाया गाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण को नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने का संदेश हिंदी सिनेमा में बहुत अच्छा नहीं गया है। सिने दिग्गजों का मानना है कि ऐसा सिर्फ बड़ी फिल्मी हस्तियों को डराने के लिए किया गया। अब ये दिग्गज पलटवार के मूड में दिख रहे हैं। दीपिका के पति रणवीर सिंह की कंपनी इंकइंक ने बलात्कार की घटनाओं के विरोध में एक गाना बनाकर रिलीज किया है।

विज्ञापन


बुधवार को रणवीर सिंह के म्यूजिक लेबल इंकइंक ने रैपर स्पिटफायर की आवाज में एक खास गाना रिलीज किया। गाने का नाम है, ब्लैक और इसे स्पिटफायर यानी कि नितिन मिश्रा ने बहुत ही मार्मिक आवाज में गाया है। गाने के बोल जिस तरह से शुरू होते हैं, वे जताते हैं कि ये गाना उत्तर प्रदेश के हाथरस और बलरामपुर की घटनाओं के बारे में बात कर रहे हैं। गाने के बोल हैं,

विज्ञापन

लो आज फिर एक मर गई, सूना सा वो आंगन कर गई
पर दूसरी थी दुनिया उस परी की, लो वापस वो घर गई...

गाने का एक वीडियो भी रणवीर सिंह की कंपनी ने यूट्यूब पर जारी किया है। वैसे खुद नितिन मिश्रा का दावा है कि ये गाना उन्होंने कठुआ बलात्कार मामले के वक्त लिखा था। बुधवार को रिलीज किए गए गाने का संगीत अनुष्का मनचंदा ने तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed