Ranveer-Amitabh: जब रणवीर सिंह के फैशन सेंस पर अमिताभ बच्चन ने की टिप्पणी, बिग बी ने अभिनेता को बताया- पौधा
रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि जब उन्होंने सबसे महंगा सूट पहना था, तब अमिताभ बच्चन से पूछा था कि वह कैसे लग रहे हैं। इस पर बिग बी ने मजेदार जवाब दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणवीर सिंह अपने फिल्मों के अलावा फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस के फैशन की प्रशंसा करते हैं। वहीं, कुछ लोग उनके ड्रेसिंग स्टाइल को पसंद नहीं करते। हाल ही में एक साक्षात्कार में रणवीर सिंह ने एक दिलचस्प घटना का खुलासा किया है, जब उनकी ड्रेस और उनके स्टाइल पर हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रतिक्रिया दी थी।
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान रणवीर से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी सार्वजनिक उपस्थिति के बाद अपने किसी भी आउटफिट को पहनने का पछतावा हुआ है। अभिनेता ने कहा कि मेरे पास एक सूट था, जो काफी महंगा था और हम चर्चा कर रहे थे। अमिताभ बच्चन भी उस कार्यक्रम में थे। मुझे लगा कि मैंने दुनिया का सबसे अच्छा सूट पहना है और जब मैंने बिग बी से पूछा कि सर, मैं कैसे दिख रहा हूं? उन्होंने कहा कि बेटा, तुम तो पौधे की तरह लग रहे हो।
Ishita Moitra: स्क्रिप्ट राइटर इशिता ने साझा किया करण जौहर के साथ काम करने का अनुभव, बोलीं- सपना सच हुआ
इवेंट में रणवीर सिंह फिल्म के निर्देशक करण जौहर और अपनी सह-कलाकार आलिया भट्ट के साथ अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रचार कर रहे थे। रणवीर और आलिया ने हाल ही में मुंबई में सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के भव्य ब्राइडल कॉउचर शो में शोस्टॉपर के रूप में शामिल हुए। मनीष उनकी आने वाली फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं।
Stree 2: राजकुमार-श्रद्धा की फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू, दूसरे पार्ट से मिलेगा हॉरर-कॉमेडी का डबल डोज
बात करें फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बारे में तो इसमें रणवीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए करण जौहर निर्देशक की कुर्सी पर सात साल बाद वापस बैठे हैं।
Manish Malhotra: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में करण जौहर की वजह से तैयार हुआ था आलिया का लुक, मनीष का खुलासा